Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मुख्यमंत्री ने किया गऊशाला का औचक निरीक्षण

सोनिया शर्मा
चंडीगढ़, 1 नवम्बर:
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने आज देर सांय गुडग़ांव से करनाल वापिस आते हुए झज्जर के पास अचानक एक गऊशाला का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री आज एक नई शिक्षा नीति बनाने को लेकर उत्तरी क्षेत्र कंसल्टेटिव मीटिंग में भाग लेकर करनाल लौट रहे थे तभी वह झज्जर के पास अचानक एक गऊशाला में चले गए। उन्होंने वहां गऊशाला संचालक से गऊशाला की स्थिति, गऊओं के रख-रखाव इत्यादि की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार पहले ही गऊशाला सरंक्षण एवं गऊ संवर्धन कानून विधानसभा में पास करवा चुकी है और सरकार गऊओं के सरंक्षण और सवंर्धन के लिए कटिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गऊ हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। इसलिए सदियों से गऊ को पालक यानि माता के रूप में भी पूजा जाता है।
JMYya-BC

Related posts

मानव रचना को मलेशिया में क्यूएस ने किया सम्मानित

Metro Plus

पूर्व मंत्री बहादुर सिंह के एसडीएम बेटे ने दिखाई बहादुरी, उद्योग मंत्री विपुल गोयल को कोर्ट में घसीटा

Metro Plus

फीस बढ़ोतरी मामले में गलत नोटिस जारी करने पर हुई शिक्षा विभाग की किरकिरी

Metro Plus