Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

शिक्षण संस्थान देश के लिए बौद्धिक निवेश में अपना योगदान देंः प्रो. सोलंकी

नवीन गुप्ता
मेक इन इंडिया की तर्ज पर थिंक फॉर इंडिया की सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर दिया बल
जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 5 मार्च: हरियाणा के राज्यपाल प्रो० कप्तान सिंह सोलंकी ने मेक इन इंडिया की अवधारणा को शिक्षा के क्षेत्र में लाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान तकनीकीविद् वैज्ञानिक तथा शोधकर्ता देश के लिए बौद्धिक निवेश में अपना योगदान दें। राज्यपाल प्रो० सोलंकी आज वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की मेक इन इंडिया में भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्वघाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सम्मेलन की स्मारिका का विमोचन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई डिजिटल वाईएमसीए यूएसटी एप्लीकेशन का शुभारंभ किया।
प्रतिभा पलायन की समस्या पर चिंता जताते हुए राज्यपाल ने थिंक फार इंडिया की सोच को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि आज जब हम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की मेक इन इंडिया में भूमिका जैसे अहम विषय पर चर्चा कर रहे है तो हमें थिंक फार इंडिया पर भी चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में कौशल विकास तथा व्यवहारिक शिक्षा को प्रोत्साहित करने को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों को ऐसी कौशल आधारित व्यवहारिक शिक्षा प्रदान करें कि प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी खुद को स्पर्धा में बनाये रखें और बोझ न बनें।
उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया के बिना डिजिटल इंडिया की कल्पना नहीं की जा सकती और कौशल आधारित शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को अपनाकर ही हासिल की जा सकती है। प्रो० सोलंकी ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीनतम अनुसंधान मेक इन इंडिया अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभा सकते है जिसके लिए इंजीनियर्स तकनीकी विशेषज्ञों तथा वैज्ञानिकों को महत्वपूर्ण योगदान देना होगा। 21वीं सदी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सदी बताते हुए उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया स्टार्ट-अप मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया आज के भारत की आवश्यकता है। राज्यपाल ने वाईएमसीए विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे डिजिटल साक्षरता अभियान की सराहना की।
वास्तविक स्वतंत्रता को परिभाषित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमें पूर्ण राजनैतिक स्वतंत्रता तो हासिल है लेकिन आर्थिक स्वतंत्रता के बिना पूर्ण स्वतंत्रता संभव नहीं है और यह तभी हासिल होगी जब भौतिक सुविधाएं सभी को मिले। उन्होंने कहा कि अध्यात्मिक रूप से भारत को विश्व गुरू माना जाता है लेकिन आर्थिक रूप भी यदि हमें अग्रणीय बन जाये तो आने वाला समय भारत का होगा।
उद्वघाटन सत्र में अपने स्वागतीय संबोधन में कुलपति प्रो० दिनेश कुमार ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यक्रमों से अवग्त करवाया। उन्होंने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय का कम्युनिटी कॉलेज वेल्डिंग एवं इलेक्ट्रिशियन के डिप्लोमा पाठ्यक्रम चला रहा है और डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत नि:शुल्क कम्प्यूटर शिक्षा दे रहा है।
उद्वघाटन सत्र को संबोधित करते हुए एसआरएम विश्वविद्यालय कांचीपुरम तमिलनाडु के अनुसंधान निदेशक तथा भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ के महाअध्यक्ष इलेक्ट्रोनिक प्रो० डी. नारायण राव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी किसी भी देश के आर्थिक विकास की प्रेरक शक्ति होते है। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश की युवा प्रतिभाओं देश की प्रगति में भागीदार बनाया जा सकता है। उन्होंने हरित क्रांति से लेकर मंगलयान तक भारतीय विज्ञान की सफलता के उदाहरण प्रस्तुत किये। उन्होंने विद्यार्थियों से देश में पोषण सुरक्षा के लिए योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाईएमसीए विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे जीई ऑयल एवं गैस के सीईओ श्री प्रमोद कौशिक ने डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे कार्यक्रमों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका को अहम बताया तथा जीई ऑयल एवं गैस द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अंत में सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो० राज कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों में लगभग 250 पेपर्स प्रस्तुत किये जायेंगे।
इस अवसर पर भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के अध्यक्ष प्रो० अशोक कुमार सक्सेना, उपायुक्त श्री चंद्रशेखर, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ० आदित्य दहिया, अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के प्रिंसिपल डॉ० केके गुप्ता, विश्वविद्यालय के सभी डीनए चेयरपर्सन तथा संकाय सदस्यों के अलावा काफी संख्या में प्रतिभागी तथा विद्यार्थी उपस्थित थे।

4-4

5-4


Related posts

मार्निग हेल्थ क्लब ने किया नवनियुक्त जिला उपायुक्त विक्रम यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत।

Metro Plus

स्कॉलरशिप सहित अन्य लाभ देकर विद्यार्थियों को किया जाता है लाभांवित: दीपक यादव

Metro Plus

FMS में धूमधाम से मनाया गया बच्चों का विदाई समारोह

Metro Plus