Metro Plus News
Uncategorizedउद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

गणपति हार्डवेयर सहित कई दुकानों/शोरूमों को MCF ने किया सील! देखें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 22 मार्च:
नगर निगम का बकाया टैक्स जमा ना करने वालों के खिलाफ MCF ने अपनी सीलिंग की कार्यवाही को तेज किया हुआ है। निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेशों पर एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल भी इस मामले में सख्त रवैया अपनाए हुए है। इसी क्रम में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा NIT जोन-3 में लगभग 10 संपत्तियों पर टैक्स जमा ना कराने पर सीलिंग की कार्यवाही की गई है। इनके संपत्तियों के ऊपर नगर निगम का लगभग 10 लाख रूपए का टैक्स बकाया था।

इसके अलावा NIT जोन-1 में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी (ZTO) विकास कन्हैया की टीम ने भी NIT नंबर-1, नंबर-2 और इससे लगते कुछ इंडस्ट्रियल एरिया में 5 यूनिटों को सील किया। इन यूनिटों पर लगभग 14 लाख रूपए का टैक्स बकाया था।
इनमें NIT Bus अड्डे/Mall of Faridabad के सामने गणपति हार्डवेयर 1जी/44बीपी पर 3 लाख, 77 हजार, 597 रूपये, बी-495, नेहरू ग्राऊंड स्थित इंटीग्रेल स्क्रू इंडस्ट्रीज पर 1 लाख,14 हजार,675 रूपये, साईं सार स्टूडियो 1जे/37ए,एनआईटी नंबर-1 पर 2 लाख, 70 हजार, 125 रूपये, 1बी/196,एनआईटी नंबर-1 पर 6 लाख, 50 हजार, 952 रूपये तथा बी-499, नेहरू ग्राऊंड पर 1 लाख, 6 हजार, 947 रूपये का टैक्स बकाया था जिसके चलते इन उपरोक्त संपत्तियों/यूनिटों पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।

जेडटीओ विकास कन्हैया ने बताया कि यदि किसी भी यूनिट पर सील टूटी पाई गई या किसी ने सील तोड़ी तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करते हुए FIR दर्ज करवा दोबारा से सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं नगर निगम के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी (जेडटीओ) पदम सिंह ढांडा की टीम द्वारा सीलिंग कार्यवाही के दौरान चलती हुई यूनिटों को सील किया गया। सीलिंग की कार्यवाही डबुआ कालोनी, जवाहर कॉलोनी और क्रेशर जॉन इलाके में की गई।

जेडटीओ ने बताया कि सीलिंग की कार्यवाही के बाद एक व्यक्ति ने करीब 2 लाख रूपए का टैक्स जमा कराया है। उन्होंने कहा कि लगातार यह कार्यवाही जारी रहेगी। नगर निगम द्वारा बकाया प्रोपर्टी टैक्स मालिकों पर कार्यवाही लगातार जारी है।

निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के आदेशों पर एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में नगर निगम के सभी जोन में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी प्रोपर्टी टैक्स रिकवर करने के लिए कार्यवाही में लगे हुए हैं।

Related posts

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ थामा आप का दामन

Metro Plus

सावित्री पॉलीटेक्निक के सिल्वर जुबली समारोह में छात्राओं ने जमकर मचाया धमाल

Metro Plus

वासदेव अरोड़ा ने धूम-धाम से भरा अपना नामांकन

Metro Plus