Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

मानव रचना के दो प्रोफेसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल की सलाखों के पीछे।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 6 अक्टूबर:
पुलिस ने नामी-गिरामी मानव रचना यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट के दो प्रोफेसरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोप है कि ये दोनों प्रोफेसर पब्लिक पैलेस यानि सार्वजनिक जगह पर गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि शराब के नशे में टल्ली होकर इन्होंने फरीदाबाद पुलिस से झगड़ा कर हवलदार सलीम पर हमला कर उसकी नाक तोड़ दी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर इनकी गाड़ी ज़ब्त कर ली।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक 3 अक्टूबर की रात को पुलिस चौकी सेक्टर-46 की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सेक्टर-45 में खेडा देवता मंदिर के पास एक गाड़ी खडी मिली। गाड़ी को को चैक किया गया तो उसमें कुनाल व माधो शर्मा नामक दो व्यक्ति बैठकर शराब पीते हुए मिले। बकौल पुलिस प्रवक्ता जब पुलिसकर्मियों ने उनको वहां शराब पीने से मना किया तो उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के साथ झगड़ा किया, जिस पर थाना सुरजकुण्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गाड़ी को पुलिस न कब्जे में लेकर उक्त दोनों आरोपितों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-46 की टीम ने कुनाल (38) व माधो शर्मा (29) निवासी सेक्टर-45 को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि जो दोनों आरोपी कुनाल व माधो शर्मा 3 अक्टूबर की रात को सेक्टर-45 में खेडा देवता के पास शराब पी रहे थे, वे दोनों आरोपी मानव रचना यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं।

Related posts

इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

ग्रामीण क्षेत्र में छात्राओं को स्कॉलरशिप के माध्यम से प्रोत्साहित कर रहा है विद्यासागर स्कूल।

Metro Plus

गणतंत्र दिवस पर जिले में सुरक्षा बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू

Metro Plus