Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कौन है वो फरीदाबाद की तांत्रिक, जिसने दो साल के बच्चे को उसकी ही मां के हाथों मौत के घाट उतरवाया? पूरी खबर देखें!

Metro Plus से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

Faridabad News, 13 मई: मदर्स डे पर सोशल प्लेटफॉर्म पर एक विडियो काफी वायरल हुआ। उस विडियो को जिस भी व्यक्ति ने देखा उसने कलयुगी मां को खुब कोसा और कहा कि एक तरफ भारत वर्ष में मदर्स डे का आयोजन किया जा रहा था। दूसरी तरफ कलयुगी मां ने अपने दो साल के बेटे को एक तांत्रिक के बहकावे में आकर उसको मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में सैनिक कॉलोनी निवासी कपिल ने थाना बीपीटीपी में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 11 मई को उसकी पत्नी मेघा ने उसके दो साल के बेटे को एक तांत्रिक मिता भाटिया के बहकावे में आकर आगरा कैनाल में फेंक कर उसके बेटे की हत्या कर दी है। जिस शिकायत पर थाना बीपीटीपी में हत्या व षड्यंत्र की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बीपीटीपी की टीम ने मामले में कार्रवाही करते हुए महिला मेघा वासी सैनिक कॉलोनी व तांत्रिक महिला मिता भाटिया वासी भुगतपुर पश्चिम बंगाल हाल सैनिक कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला तांत्रिक ने बताया कि वह तंत्र-मंत्र विद्या में विश्वास रखती है, मेघा उसके पास आती रहती थी। मेघा को उसने बताया था कि उसका 2 वर्षीय बेटा जिन्न से पैदा हुआ है, वह उसके परिवार को खत्म कर देगा, बेटे को नष्ट करना जरूरी है। वहीं महिला आरोपी मेघा ने बताया कि तांत्रिक महिला ने उस से कहा था कि उसका बेटा जिन्न है जो पूरे परिवार को खत्म कर देगा जिस पर उसने अपने बेटे को आगरा कनाल में फेंक कर हत्या कर दी, जिसकी विडियो भी सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हुआ।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों महिला आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related posts

भाजपा सरकार आने पर महिलाओं को हर महीने कितने मिलेंगे पैसे? देखें!

Metro Plus

नशामुक्त फरीदाबाद के लिए पुलिस और समाज मिलकर कार्य करें: मकसूद अहमद

Metro Plus

फरीदाबाद में प्रदेश की पहली हाई-टेक ई-लाइब्रेरी जनवरी 2026 तक होगी शुरू: DC विक्रम सिंह

Metro Plus