Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कांग्रेसी नेत्री सीमा जैन ने मनाया डॉ० भीमराव अम्बेडकर का जन्मदिन

मैट्रो प्लस
बल्लभगढ़, 15 अप्रैल (नवीन गुप्ता): हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्षा एवं प्रवक्ता सीमा जैन के चावला कॉलोनी स्थित कार्यालय पर महिला कांग्रेस ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर का 125वां जन्म दिवस मनाया।
इस मौके पर सीमा जैन ने कहा कि भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर एक युग पुरूष थे। उनके जैसे विद्वान और देशभर सर्दियों में जन्म लेते हैं वे विश्व के सबसे बड़े संविधान के निर्माता थे। सीमा जैन ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमने ऐसे देश में जन्म लिया जिसमें अम्बेडकर जैसेे महापुरूष हुए। उन्होंने कहाकि कोई भी व्यक्ति जन्म से महापुरूष नहीं होता उसके कर्म उसे महान बनाते है।
इस अवसर पर सविता अरोरा, रितू, शिल्पी, रेनू, अर्चना, सीमा, उषा सिंगला, कैलाश देवी, मीना अरोरा, आदि महिलाएं मौजूद थी।

Related posts

मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद ने फरीदाबाद वासियों को स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गाड़ी के डस्टबिन देकर स्वच्छता का संदेश दिया

Metro Plus

जीवन में आगें बढऩे के लिए बुजुर्गों की नसीहत और आशीर्वाद जरूरी: विपुल गोयल

Metro Plus

सर्विस प्रोजेक्टों पर काम करने के लिए सभी लायंस मेम्बर्स को साथ लेकर चलेंगे: प्रदीप सिंघल

Metro Plus