Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद बने हरियाणा के संयोजक

-सन-2014 में रोहतक से लड़ चुके है लोकसभा का चुनाव
-अन्ना आंदोलन में निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका
-धर्मवीर भडाना के कार्यालय पर खुशी की लहर, मिठाईयां बांटी
मैट्रो प्लस
रोहतक/फरीदाबाद, 30 अप्रैल (नवीन गुप्ता): आम आदमी पार्टी की पोलिटीकल अफेयरस कमेटी (पीएसी) की मीटिंग में हरियाणा के नवीन जयहिंद को पार्टी का हरियाणा का पार्टी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया। आज शनिवार को दिल्ली से इसकी घोषणा की गई । नवीन जयहिंद रोहतक के रहने वाले है और उन्होंने सन-2014 में लोकसभा के चुनावों में रोहतक से आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अभी तक नवीन जयहिंद पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे ।
नवीन जयहिंद ने एमडीयू विश्वविधालय से छात्र नेता के साथ साथ आरटीआई कार्यकर्ता के रुप में अपने केरियर की शुरूआत की। इसी दौरान उन्हें अरविंद केजरीवाल का साथ मिला। आगे चलकर नवीन जयहिंद ने अन्ना आंदोलन में अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अन्ना आंदोलन के दौरान बनी इन्हें कोर कमेटी में बतौर सदस्य शामिल किया गया। इसके बाद जब आम आदमी पार्टी बनी तो नवीन जयहिंद को पार्टी की सर्वोच्च बॉडी में नेशनल एक्जयूटिव में लिया गया । अब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।naveenरविवार को कार्यकर्ता करेंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद प्रकट:-
नवीन जयहिंद को हरियाणा का अध्यक्ष बनाये जाने से न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। अपनी इसी खुशी के चलते कल रविवार को पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास पर जाकर उनको धन्यवाद देंगे। नवीन जयहिंद ने यह जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं तक का धन्यवाद प्रकट किया है। उन्होंने कहा पार्टी के कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य की तरह है जिन्हें साथ लेकर चलेंगे और एक मजबूत संगठन तैयार करेंगे।
धर्मवीर भडाना के कार्यालय पर खुशी की लहर:-
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नवीन जयहिन्द को हरियाणा का संयोजक बनाये जाने पर आज आप नेता धर्मवीर भड़ाना के कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई एवं अरविंद केजरीवाल का आभार जताया।
इस अवसर पर धर्मवीर भड़ाना ने कहा कि नवीन जयहिन्द को हरियाणा संयोजक बनाये जाने पर सबसे पहले तो वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल सहित अन्य समस्त शीर्ष नेताओं का आभार जताते है जिन्होंने हरियाणा को एक ऐसे व्यक्ति को सौंपा है जिसके आने से हरियाणा में जहां आम आदमी पार्टी मजबूत होगी वही आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी 90 में से कम से कम 80 सीटों पर अपना कब्जा जमायेगी। उन्होंने कहा कि नवीन जयहिन्द की कार्यप्रणाली से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरी तरह से संतुष्ट है वह सबको साथ लेकर चलने का काम करते है जिससे पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुश भी है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा का गौरव है कि नवीन जयहिन्द जैसे होनहार, ईमानदार व्यक्ति को आप ने हमें सौंपा है जिसके लिए हम सदा आभारी रहेंगे।
श्री भडाना ने कहा कि नवीन जयहिन्द की नियुक्ति को लेकर समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता कल प्रात: 10.00 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल का आभार जताने सैकड़ों की तादाद में यहां से दिल्ली रवाना होंगे और उनका तहेदिल से आभार जतायेंगे।
इस अवसर पर विद्यासागर कौशिक, सुनील ग्रोवर, राजूददीन ने भी संयुक्त रूप से नवीन जयहिन्द की नियुक्ति पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि पार्टी हरियाणा में और मजबूत होगी।
इस अवसर पर चमन प्रकाश, राजू पांचाल, जब्बार खान, रोहित खान, इमरत खान, अनुज भडाना, विनोद भडाना, देवेन्द्र भडाना, कालू पहलवान, अशोक त्यागी, दीपक चंदीला, बिंदे भडाना, विजय भड़ाना सहित अन्य आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।

dharmveer

आप नेता नवीन जयहिन्द को प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर खुशी जताकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए धर्मवीर भड़ाना व आप कार्यकर्ता।


Related posts

VIDYASAGAR INTERNATIONAL स्कूल में बच्चों ने ENJOY की समर पार्टी

Metro Plus

शिवजयंती के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज ने निकाली शिव यात्रा

Metro Plus

दयानन्द कॉलेज फॉर वूमेन में तिरंगा झण्डा फहराया गया

Metro Plus