Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सीपीएस व निगमायुक्त के आश्वासन पर टूल डाऊन-पेन डाऊन हड़ताल समाप्त

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 16 जून (महेश गुप्ता): निगमायुक्त द्वारा कर्मचारियों का वेतन देने का भरोसा दिलाने पर निगम में पिछले दो दिन से चल रही टूल डाऊन-पेन डाऊन हड़ताल समाप्त कर दी। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि यह जीत कर्मचारी एकता और सच्चाई की है।
गौरतलब है कि पक्के व कच्चे कर्मचारियों के वेतन देने की मांग को लेकर निगम के कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए थे। जिस कारण निगम की सभी सेवाएं बाधित हो गई थी। वेतन देने की मांग को लेकर निगम के कर्मचारियों ने सीपीएस श्रीमती सीमा त्रिखा के सैक्टर-21 स्थित आवास पर उल्टी झाडू कर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। कर्मचारियों द्वारा किए गए जा रहे इस आंदोलन का नेतृत्व नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व म्यूनिश्पल कारपोरेशन इंपलाइज फेडरेशन ने संयुक्त रूप से किया।
श्रीमती सीमा त्रिखा ने भी कर्मचारियों को जल्द वेतन देने का आश्वासन दिया था, इसके बाद हड़ताल कर्मचारी नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय पर बैठे गए। निगम के हालात बिगड़ते देख निगमायुक्त ने संघ एवं फेडरेशन के बीच बातचीत की और तुरंत प्रभाव से निगम के पक्के, अनुबंधित व ठेकाप्रथा में कार्यरत सभी कर्मचारियों का वेतन देने के लिए लेखा अधिकारी सतीश शर्मा को आदेश जारी कर दिए हैं, निगमायुक्त व यूनियन के बीच सहमति हो जाने के बाद संघ व फेडरेशन के नेताओं ने पेन डाऊन व टूल डाऊन हड़ताल समाप्त कर दी है।
हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, संघ के महासचिव सुभाष लाम्बा ने हरियाणा सरकार पर प्रदेश के कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी करने व बिजली कर्मचारियों के आंदोलन को कुचलने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बिजली कर्मचारियों को अकेला न समझे, सभी विभागों के लाखों कर्मचारी बिजली कर्मचारियों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए 23 व 24 जून को अपने-अपने विभागों में प्रदर्शन करेगें तथा 27 जून को शहरों में मशाल जुलूस निकालते हुए बिजली कर्मचारियों की 29-30 जून को 48 घंटे की हड़ताल का पुरजोर समर्थन करेगें।
कर्मचारियों को अन्य के अलावा म्यूनिश्पल कारपोरेशन इंपलाइज फेडरेशन के प्रधान अरूण भाटिया, रमेश जागलान, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलवीर बालगुहेर, नानकचंद, माली यूनियन के प्रधान शाहबीर खान, धर्म सिंह मुल्ला, सचिव सोमपाल झिझोटिया, महेन्द्र चौटाला, श्री नंद ढकोलिया, टेकचंद सौरोत आदि ने भी संबोधित किया।
16faridabad-3


Related posts

मां और मातृभूमि को सम्मान दें: नवीन चौधरी, द्रोणाचार्य स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

प्रोत्साहन ट्रस्ट और रोटरी क्लब 8 मार्च को महिला दिवस पर लगाएगा हेल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर

Metro Plus

एफएमएस के छात्रों का 24वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2016 में जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन

Metro Plus