Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

अभिभावक हल्ला बोल की 10 जुलाई की रैली को लेकर मंच की तैयारियां पूरी

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 9 जुलाई (महेश गुप्ता): हरियाणा अभिभावक एकता मंच के बैनर तले कल रविवार 10 जुलाई को तैरापंथ भवन में डीएलएफ सैक्टर-10 में आयोजित होने वाली अभिभावक हल्ला बोल रैली को लेकर मंच ने तैयारी पूरी कर ली है। अभिभावक प्रात: 8 बजे से शहर के 4 क्षेत्रों से वाहन रैली निकालते हुये रैली स्थल पर पहुचेंगे। इस रैली में पैरेन्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकरियों के साथ-साथ सामाजिक, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि व गुडग़ांव, करनाल, दिल्ली के अभिभावक भी शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार जोशी, जिला सचिव डा. मनोज शर्मा ने बताया कि यह अभिभावक हल्ला बोल रैली 10 जुलाई को सुबह 10 बजे डीएलएफ सैक्टर-10 स्थित तैरापंथ भवन में आयोजित की जायेगी।
रैली में आगामी कार्यक्रम व आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी और मंच द्वारा दो बार सांसद व विधायकों को दिये गये ज्ञापन व मांग पत्र पर इन जन प्रतिनिधियों द्वारा अभिभावकों के हित में कोई भी उचित कार्यवाही व करने के बारे में विस्तार से बताया जायेगा और आगामी नगर निगम पार्षद चुनावों में मंच की भूमिका के बारे में भी अभिभावकों की राय जानी जायगी।

Related posts

स्कूलों में बढ़ते अपराध अश्लीलता का नतीजा: पुलिस महानिदेशक

Metro Plus

हरियाणा के नौ डांडी के बीजणे ने पंजाब के गिद्दे के साथ लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Metro Plus

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नवनिर्वाचित सरपंच को दी बधाई

Metro Plus