Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सविता चौधरी ने अनारो देवी को महिला कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया

मैट्रो प्लस
पलवल, 25 जुलाई (नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत): गहलब निवासी कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनारो देवी को महिला कांग्रेस जिला पलवल के जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। उक्त नियुक्ति महिला कांग्रेस पलवल की जिलाध्यक्ष श्रीमती सविता चौधरी ने महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती चन्द्रकांता के अनुमोदन पर ग्राम गहलब में पत्रकारों के समक्ष की।
इस अवसर पर एक स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष श्रीमती चौधरी ने श्रीमती अनारो को नियुक्ति पत्र सोंपकर व उन्हें फूल-माला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। उन्होंने जिलाध्यक्ष सविता चौधरी व प्रदेश महासचिव श्रीमती चन्द्रकांता का जोरदार स्वागत कर श्रीमती अनारो को पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देने पर उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मेें महिलाओं ने नाच-गाकर इस स्वागत कार्यक्रम को एक उत्सव के रूप में मनाया।
समारोह में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनारो देवी ने अपने-संबोधन में जिलाध्यक्ष सविता चौधरी व प्रदेश महासचिव चन्द्रकांता को विश्वास दिलाया कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सही मायनों में कार्यकर्ता का सम्मान होता है और कांग्रेस पार्टी ने सदां महिला हितों को सर्वोपरी रखा है।
इस मौके पर जिला महासचिव श्रीमती मुनेश शर्मा, पलवल की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हथीन की अध्यक्ष ऊषा गौतम, होड़ल की अध्यक्ष रूपा चौधरी, हसनपुर की अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ आदि महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मौजूद थीं।

Related posts

किराए पर दिया हुआ है मकान और पुलिस की नहीं मानी ये बात तो आप भी हो सकते है गिरफ्तार! देखें कैसे?

Metro Plus

शहीदों की शहादत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता: सीमा त्रिखा

Metro Plus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MAKE IN INDIA का वादा किया लेकिन इसे रेप इन इंडिया दे दिया: शारदा राठौर

Metro Plus