Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लघु उद्योग भारती का लिया जाएगा समाधान दिवस के लिए सहयोग:विपुल

प्रदेश में बंद पड़ी उद्योगों का सर्वे कर उनका पुर्नवास किया जाएगा: विपुल गोयल
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 13 अगस्त (नवीन गुप्ता): लघु उद्योग भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन राजस्थान भवन डीएलएफ सैक्टर-10 में किया गया जिसमें कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि औद्योगिक नगरी का खोया रूतबा लौटेगा। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपनों को साकार किया जाएगा। प्रदेश में बंद पड़ी उद्योगों का भी सर्वे कर उन्हें पुर्नवास किया जाएगा, इससे रोजगार बढ़ेगा, उद्योगपतियों में उत्साह बढ़ेगा। हर महीने अब विभिन्न जिलों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसमें लघु उद्योग भारती की भी मदद ली जाएगी। उद्योग मंत्री विपुल गोयल लघु उद्योग भारती के प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक के उपरांत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उद्योगपति धैर्य रखें। हर समस्या का समाधान होगा। अनाधिकृत क्षेत्रों में चल रहे उद्योगों के साथ भी ना-इंसाफी नहीं होगी। 70 फीसदी से अधिक लोगों को नियमित करने के लिए जरूरत हुई तो अलग से पॉलिसी लाई जाएगी।
उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है। प्रदेश में औद्योगिक समस्या के निदान व सुझाव के लिए इस संस्था की मदद ली जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के मार्गदर्शक पवन जिंदल ने की। संस्था के प्रदेशाध्यक्ष और एचएसआईआईडीसी के मानद निदेशक दीपक जैन को लघु उद्योगों की समस्याओं से अवगत कराया गया। मंच संचालन प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोज रूंगटा ने किया। आए हुए अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष अरुण बजाज व महासचिव रविभूषण खत्री ने किया। इसके पहले प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के 19 जिलों से आए अध्यक्ष व महामंत्री ने अपने विचार रखे। आगे की कार्ययोजनाओं पर चर्चा की गई। अधिक संख्या में महिला उद्योगपतियों को जोडऩे पर बल दिया गया। प्रदेश स्तर संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रवीण तायल, संजय अरोड़ा, आरके चावला, गौतम चौधरी, रमेश झंवर, लव मल्होत्रा, पवन गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह, महिला प्रकोष्ठ की रेणु भाटिया सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति उपस्थित थे।

photo 2 (26)

photo 3 (14)

Related posts

एक खूबसूरत त्यौहार है…#छठ महापर्व

Metro Plus

UPSC द्वारा आयोजित एनडीए व एनएसीडीएस 2022 की लिखित परीक्षा में कोई भी कोताही नहीं होगी बर्दाश्त: परमजीत चहल

Metro Plus

Palwal Donors Club ने रक्तदान शिविर लगाकर गलबान घाटी के अमर शहिदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus