Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

राजीव गांधी के 73वें जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने किए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित

डिजिटल इंडिया का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देन: बीआर ओझा
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 20 अगस्त (नवीन गुप्ता): पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 73वें जन्मदिन पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया गया। राजीव गांधी चौक ओल्ड फरीदाबाद पर निवर्तमान जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीआर ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यरूप से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, संगठन सचिव ललित भड़ाना, महेंद्र शर्मा, सेवक सरदार हरजीत सिंह, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्षा एवं प्रवक्ता अध्यक्ष सीमा जैन, रेणू चौहान, सरला भामोत्रा, सुनीता फागना, मेहरचंद पाराशर, रंधीर फागना, कलवा पंडित, अजय श्रीवास्तव, हीरावती, केशवंती, मोहम्मद मुखत्यार, सचिन शर्मा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ओल्ड फरीदाबाद राजीव गांधी चौक स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर उनके 73वें जन्मदिन पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका जन्मदिन मनाया और सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष बी.आर. ओझा ने कहा कि डिजिटल इंडिया का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को जाता है। वहीं आधुनिक भारत के निर्माता थे। भारत मे संचार क्रांति के अग्रदूत के रूप में राजीव गांधी का नाम इतिहास के अध्याय में जुड़ गया है। देश में पंचायती राज क्रांति के सूत्रधार भी राजीव गांधी ही थे। देश में युवाओं को वोट का अधिकार, गंगा का निर्मलीकरण और सुनहरी भारत जैसी योजनाओं को शुरू करने वाले राजीव गांधी ही थे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक ने कहा कि राजीव गांधी विश्व शांतिदूत के रूप में उभरने वाले पहले राजनेता थे। उन्होंने देश के प्रदेश पंजाब, असम, मिजोरम, दार्जिलिंग और त्रिपुरा जैसे राज्यों के अलावा विदेशों में भी शांति बहाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।14102425_962764020512641_7466780857478396552_n

Related posts

जाट समाज ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

कोरोना वायरस संभावित संक्रमित व्यक्तियों के लिए DC ने बनाया Control Room

Metro Plus

फौगाट स्कूल और रोटरी क्लब ने मिलकर किया पौधारोपण

Metro Plus