Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कृष्णपाल गुर्जर और विपुल गोयल ने निकाली ओल्ड फरीदाबाद में तिरंगा पदयात्रा

शहीदों के प्रति आदर व सम्मान पैदा करने के लिए अभियान: विपुल गोयल
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 20 अगस्त: (महेश गुप्ता) देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान एवं अभियान आजादी के 70 साल जरा याद करो कुर्बानी के तहत फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं हलके के विधायक विपुल गोयल ने स्थानीय सैक्टर-28-29 चौक ओल्ड फरीदाबाद के प्रवेश द्वार से शुरू की गई तिरंगा पदयात्रा का तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किया।
यह पदयात्रा पुराना फरीदाबाद बाजार से होते हुए सैक्टर-16 सब्जी मंडी तथा सागर सिनेमा भवन के पास जाकर संपन्न हुई। इसी कड़ी में मंत्री श्री गोयल ने दूसरी तिरंगा पदयात्रा को सैक्टर-11 स्थित आर्य समाज मंदिर नजदीक अश्वनी अस्पताल से शुरू किया जोकि सैक्टर-7-10 की विभाजित सड़क से होते हुए मिलन चौक पर जाकर संपन्न हुई। स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी पूरी यात्रा के दौरान मौजूद रहे।
ओल्ड फरीदाबाद के मेन मार्केट में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जगह-जगह वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश नागर, विनोद गोयल, अमन गोयल, पं० ग्यासी राम, कमल जख्मी, विजय शर्मा व राकेश गोयल, प्रवेश मेहता, डॉ० कुलदीप जयसिंह, प्रवीन चौधरी, एडवोकेट छत्रपाल सिंह, अशोक ढींगडा, गौरव चौधरी, जयप्रकाश गुप्ता ब्लैक रोज काली महंदी वाले, सोम मल्होत्रा, सुरेंद्र शर्मा, बबली मदन, चेयरमैन सुंदर नागर, नेत्रपाल चौहान, जितेंद्र चौधरी, नेत्रपाल एडवोकेट, विनोद तनेजा, अनीता शर्मा, राव महेंद्र सिंह, नारायण शर्मा, वेदप्रकाश गर्ग, जैसे गणमान्य लोगों के अलावा हजारों लोग इस पदयात्रा में शामिल थे।
विपुल गोयल ने तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है। तिरंगें के तीनों रंग हमारे शौर्य, शांति एवं खुशहाली का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतवासियों को भारत की एकता व अखंडता का संकल्प लेना चाहिए। हमें देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव जैसे वीर क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को याद करके उनके द्वारा बताए गए देशसेवा के सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए यही हम सभी की ओर से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
तिरंगा यात्रा के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत के प्रति पैदा हुए सम्मान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोदी की वजह से ही विश्व में भारत की छवि सुधरी और देश के भीतर आम लोगों के बीच राष्ट्रीयता का भाव पैदा हुआ है। और अब तिरंगा यात्रा के जरिए इसी भाव को जीवंत बनाए रखने की कोशिश की जा रही है। और फरीदाबादवासी भी इसमें अपना योगदान दे रहे हैं।IMG_4075IMG_4070 IMG_4077

 


Related posts

गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना पुण्य का कार्य: लखन सिंगला

Metro Plus

चिलाना ने कहा, रोजाना योग करने से आती हैं परिवार में खुशी व शांति

Metro Plus

रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Metro Plus