Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पत्रकार नवीन गुप्ता को मातृशोक : रस्म पगड़ी वीरवार 29 सितंबर को

बल्लभगढ़ 26 सितंबर : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट एवं वरिष्ठ पत्रकार नवीन गुप्ता की माताजी स्व. श्रीमति शांति देवी (80) की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी वीरवार 29 सितंबर को अग्रवाल धर्मशाला, चावला कॉलोनी, बल्लभगढ़ में सायं तीन से चार बजे रखी गई है।
गौरतलब है कि पत्रकार नवीन गुप्ता की माताजी श्रीमति शांति देवी का आकस्मिक निधन रविवार 18 सितंबर को हो गया था। गांव मोहना निवासी स्व. श्री ओमप्रकाश गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमति शांति देवी अपने पीछे नवीन गुप्ता सहित चार बेटे, दो बेटियां तथा पोते पोतियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। उनके आकस्मिक निधन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, उद्योग एवं पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा,अश्विनी त्रिखा, अजय गौड़, केसी लखानी, चाईल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन एचएस मलिक, एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस गोंसाई, जिला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र, डा. सुमित वर्मा, क्राऊन गुप्त के जेपी गुप्ता, एडवांस्ड गु्रप के चेयरमैन विनय गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, लाला ईश्वर दयाल, भाजपा नेता राजेश नागर, जगत मदान, आरके चिलाना, लखन सिंगला, ललित बंसल, बलदेव अलावलपुर, शिक्षाविद्व, डा. सुभाष चन्द्र, ओपी परमार, नरेन्द्र परमार, ऋषिपाल चौहान, दीपक यादव, भारत भूषण, विकास चौधरी, सुमित गौड़, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल सहित शहर की अनेक सामाजिक धार्मिक संस्थाओं, पत्रकारों, राजेनताओं एवं शिक्षाविदो ने गहरा दुख: व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा को शांति की प्रार्थना की है और इस दुख: की घड़ी में नवीन गुप्ता व उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भगवान से की है।Shanti Devi Rasam Pagri Advt

 

Related posts

मैट्रो प्लस प्रभाव: SRS के अनिल जिंदल और मेट्रो हॉस्पिटल की वायरल वीडियो के मामले में तीन पुलिसकर्मी निलंबित।

Metro Plus

बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल भी जरूरी: गजेन्द्र कुमार

Metro Plus

सीमा त्रिखा के 120 करोड़ के ड्रीम प्रोजक्ट का उद्वघाटन करेंगे मुख्यमंत्री

Metro Plus