Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को कराएंगे अवगत : अनीता शर्मा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 27 सितंबर (मोहित गुप्ता):भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे मजबूत पार्टी है और पिछले दो साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देशहित में अनेक फैसले लिए गए हैं, जिनका दीर्घकालीन प्रभाव लोगों को शीघ्र ही देखने को मिलेगा। कांग्रेस सरकार द्वारा लूटे गए देश को उबारने का काम भाजपा बखूबी निभा रही हैं और प्रधानमंत्री ने इस दिशा में रैपिड गति से कार्य किया है। उक्त वाक्य श्रीमती अनीता शर्मा ने गांव बडख़ल में आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उनको दी है, वो पूरी तन्मयता एवं ईमानदारी के साथ उसको निभाएंगी और जल्द ही एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से वो क्षेत्र की जनता को अवगत कराएंगी और जनहित एवं समाज हित में सदैव हाजिर रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान और गरीब एवं असहाय लोगों की सेवा करना है, इसके लिए वो सदैव प्रयासरत रहेंगी। इससे पूर्व गांव बडख़ल के ब्राह्मण समाज ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। पं. रघुनाथ शर्मा ने कहा कि उनको बड़ी खुशी है कि उनकी बेटी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पार्टी में सौंपी गई है और वो बखूबी उसको निभाएंगी। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के महासचिव बीडी कौशिक ने कहा कि समस्त ब्रह्म समाज अनीता शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाए जाने से गौरवान्वित है और जल्द ही ब्राह्मण समाज द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अनेक क्षेत्रों में प्रतिभावान ब्राह्मणों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सोमदत्त गौड, प्रदीप मास्टर, नारायण शर्मा, पूरण शर्मा, अमरपाल, शिवम, बिजेन्द्र शर्मा, उदय शर्मा, सुनील शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, रामेश्वर, हरन्दिर शर्मा, पत्रकार ऊषा शर्मा, प्रवीण बांकुारा, किशोर शर्मा एवं मंदिर के पुजारी स्वामी पं. बालकृष्ण विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

बिहार जीत पर मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय पर जश्र मनाया।

Metro Plus

Act beyond Green Tokenism:- J.P. Malhotra

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक बटोरे

Metro Plus