Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

जियोनी मोबाइल कंपनी के सीईओ इंडिया अरविंद बोहरा ने ली आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सदस्यता

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 3 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की वार्षिक बैठक का आयोजन सैक्ट०र-31 स्थित होटल में किया गया। इस मौके पर आईएमटी फरीदाबाद में निवेश करने वाली चाइना की जियोनी मोबाइल कंपनी के एमडी एवं सीईओ इंडिया अरविंद बोहरा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बैठक में श्री बोहरा ने आईएमटी के उद्यमियों के साथ कारोबार को बढ़ाने की बात पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की सदस्यता भी ली।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पूजीत सिंह सरना ने वित्तीय वर्ष 2015-16 की बैंलेसशीट का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके अलावा यहां के विकास कार्यो पर मंथन भी किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से एसोसिएशन के बायलॉज में सशोधन भी किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन एचएल भूटानी, उद्यमी एचएस बांगा, विनय भाटिया, आरके चिलाना सहित कई उद्यमी मौजूद रहे। इस वार्षिक बैठक की स्पॉनशरशिप विक्टोरा ऑटो प्राईवेट लिमिटेड के एचएस बांगा ने की।IMG-20161003-WA0014 IMG-20161003-WA0015IMG-20161003-WA0012 IMG-20161003-WA0008 IMG-20161003-WA0011 IMG-20161003-WA0013IMG-20161003-WA0007

 



Related posts

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पिछले साढे 10 सालों में लाखों शौचालय बनवाए है: विपुल गोयल

Metro Plus

बच्चे के फिसलकर नहर में गिरने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम, मौके पर पहुंचे नितिन सिंगला ने खुलवाया जाम

Metro Plus

मंत्री विपुल गोयल के खिलाफ वैश्य समाज ने बजाया बगावत का बिगुल !

Metro Plus