Metro Plus News
फरीदाबाद

सोमवार को होगा मां भगवती का विशाल जागरण, मां भगवती के भजनों का होगा गुणगान

मैट्रो प्लस
बल्लभगढ़, 8 अक्टूबर (मोहित गुप्ता): नवरात्रों के अवसर पर जय माता दी सेवा समिति बल्लभगढ़ द्वारा हर साल की भांति इस बार भी सोमवार, 10 अक्टूबर को 12वां विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए स्थानीय समाजसेवी एवं जय माता दी सेवा समिति के प्रधान दीपक मलिक ने बताया कि चावला कॉलोनी के गुरूद्वारा चौक पर होने वाले मां भगवती के इस भव्य जागरण में धर्मेन्द्र म्यूजिकल ग्रुप की टीम मां भगवती के भजनों का गुणगान करेगी। श्री मलिक ने बताया कि इस जागरण के लिए भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा दिल्ली के विक्की सुनेजा द्वारा भोले-पार्वती आदि की सुंदर-सुंदर झांकियां भी निकाली जाएंगी। दीपक मलिक ने माता के जागरण में शामिल होने के लिए सभी भक्तजनों को आमंत्रित किया है। दीपक ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6 बजे से भंडारे भी किया जाएगा।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus

नगर निगम की महिला मेयर द्वारा अपने नाम में पति का नाम शामिल करने पर उठ रहे हैं सवाल!

Metro Plus

प्रोत्साहन ट्रस्ट ने हैल्थ चेकअप कैम्प में दी महिलाओं को स्वास्थ्यवर्धक जानकारियां

Metro Plus