Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा में महिलाओं को मिलेगा पूरा सम्मान: अनीता शर्मा

सैंकड़ों महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 24 अक्टूबर (नवीन गुप्ता): भारतीय जनता पार्टी (महिला मोर्चा) की जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा के नेतृत्व में आज बल्लबगढ़ विधानसभा के अंतर्गत मुजेसर गांव में सीमा धनखड़, कमलेश मौर्य के साथ सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ही थी।
इस अवसर पर अनीता शर्मा ने पार्टी ज्वाईन करने वाली महिलाओं से कहा कि भाजपा में उनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा। अनीता शर्मा ने नारी शक्ति, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा व पार्टी की नीतियों की सराहना की।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से सीमा धनखड़, कमलेश मौर्य, गीता मौर्य, उर्मिला शर्मा, अन्नू शर्मा, योगिता मिश्रा, काजल शर्मा, राजकुमारी, मोनी, दीपा, राधा, रीना, विमला, कुमकुम, वीरवती, शिक्षा आदि उपस्थित थीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा, प्रवीन धनखड़, हन्नी बक्शी का सहयोग रहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्शना डागर, रेखा चौहान, चेतना पांडे, मंजू गुलाटी मौजूद थीं।20161023_164355-1-1 20161023_164355-120161023_164224-1

 

Related posts

NIT में आज देखिए MCF ने किन-किन प्रोपर्टी पर दिया सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम

Metro Plus

NIT-5 में Xtraa Sales के बराबर वाली बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहने वाले काला को किसने मारा, पढ़े पूरी खबर!

Metro Plus

जाति विशेष की राजनीति के चलते आप पार्टी में अंर्तकलह जोरों पर, पार्टी के दो नेता आमने-सामने!

Metro Plus