Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

नवचेतना ट्रस्ट के सदस्यों ने प्रयास के बच्चों के साथ मनाई दीवाली

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 4 नवम्बर (नवीन गुप्ता): जहां एक तरफ दीपावली का त्यौहार लोगों ने अपने-अपने घरों में हर्षोल्लास से मनाया वहीं शहर की नवचेतना ट्रस्ट के सदस्यों ने दीपावली का त्यौहार अपने परिवार सहित प्रयास सोशल वेलफेयर के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर नवचेतना ट्रस्ट के चेयरमैन एवं हरियाणा सरकार में उद्योग मंत्री विपुल गोयल सहित मानव रचना यूनिवर्सिटी के चांसलर डा०प्रशांत भल्ला, एफआईए के प्रधान नवदीप चावला आदि भी विशेष तौर पर मौजूद थे।
प्रयास में इस अवसर पर एक अंताक्षरी कॉपिटिशन भी किया गया। उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने बच्चों द्वारा मनाई गई रंगोली, दिए, कार्ड व कैंडल का निरीक्षण कर फस्र्ट, सेकेण्ड एंड थर्ड इनाम भी दिए। नवचेतना ट्रस्ट के सभी मेंबर ने प्रयास के बच्चों को दीवाली की शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट भी दिए।
विपुल गोयल ने बच्चों को प्रदूषण रहित दीवाली मानने के लिए प्रोत्साहित किया। आखिरी में बच्चों से कैंडल और फूल दिलवाकर आए हुए मेम्बर का आभार प्रकट किया गया।
प्रयास के प्रधान जगत मदान, राजकुमार अग्रवाल, बी.आर. भाटिया और दिनेश अग्रवाल ने सबको दीवाली की मुबारकबाद दी।DSC_1338 DSC_1366 DSC_1407

Related posts

हुड्डा ने कहा, सरकार बिना एक पल की देरी किये तीनों कृषि कानूनों को रद्दकर किसानों की मांगों को स्वीकार करे।

Metro Plus

बैंक जरूरतमंद व्यक्तियों को ऋण योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

Grand Columbus International School’s kindergarten Visit to SuperMarket

Metro Plus