Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

गृह कार्य के साथ-साथ राजनीति में भी भागीदारी निभाएं महिलाएं: ज्योति दलाल

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सविता चौधरी के कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत
मैट्रो प्लस
पलवल, 14 दिसम्बर (नवीन गुप्ता/देशपाल सौरोत): पलवल के विधायक एवं हरियाणा के कदावर कांग्रेसी नेता चौधरी करन सिंह दलाल की धर्मपत्नी ज्योति दलाल ने महिलाओं से घर के चौका-चूल्हा के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आज की महिला किसी भी क्षेत्र में पुरूष वर्ग से पीछे नहीं है इसलिए वह राजनीति व समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही सही मायनों में महिलाओं के हितों की पक्षधर पार्टी है तथा चाहे सत्ता हो या विपक्ष हमेशा महिला हितों को सर्वोपरी रखा है।
श्रीमती दलाल बुधवार को पलवल के हुडा सैक्टर-2 स्थित महिला कांग्रेस के जिला कार्यालय पर आयोजित महिलाओं की एक बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस की महिला जिला अध्यक्ष सविता चौधरी ने की। जबकि संचालन मनप्रीत डागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा श्रीमती दलाल का जहां फूल-मालाओं से स्वागत किया गया वहीं उन पर पुष्प वर्षा कर अपने समर्थन का ऐलान किया।
महिलाओं को संबोधित करते हुए ज्योति दलाल ने कहा कि भाजपा राज में आज महिला वर्ग ही सबसे ज्यादा परेशान है। महिलाओं पर अत्याचारों का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है और पीडि़त महिलाओं की सुनने वाला कोई नहीं। चुनाव पूर्व झूठे वायदे कर महिलाओं की वोट हथियाने वाले भाजपाई आज सत्ता के नशे में चूर हो सत्ता की मलाई चख रहे हैं जबकि महिलाएं अपने हक-हकूक के लिए दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनैतिक पार्टी को सत्तासीन करने में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है इसलिए अब भाजपा से दुखी महिलाओं का रूझान दिन-प्रतिदिन कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है और वह दिन दूर नहीं जब हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार होगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक महिला जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने महिलाओं की ओर से विश्वास दिलाया कि पलवल जिले में महिला कांग्रेस पूरी तरह से सजग होकर लोगों को जागरूक करने के लिए मौजूदा सरकार की विफलताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल जिले में महिला संगठन पूरी तरह से मजबूत है तथा जिले के ग्रामीण आंचल व शहरी वार्डों में आए दिन महिलाएं कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जता रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पलवल की महिलाएं फिर से करण दलाल को विधायक बनाने के लिए संघर्ष करने में कोई कसर बाकी नहीं छाडेंग़ी।
इस अवसर पर पलवल की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता छिकारा, हसनपुर की ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ, हथीन की ब्लॉक अध्यक्ष उमा गौतम, होड़ल की ब्लॉक अध्यक्ष रूपा चौहान, जिला महासचिव मुनेश शर्मा, मनप्रीत डागर आदि के अलावा काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।



Related posts

अब बोले केजरीवाल, CBI को दिया गया है हमें ‘खत्म’ करने का आदेश

Metro Plus

विलक्षण प्रतिभा के धनी थे अटल बिहारी वाजपेयी: मलिक

Metro Plus

Manav Rachna रचना शैक्षणिक संस्थान ने फरीदाबाद पुलिस को भेंट की स्कॉर्पियो कार

Metro Plus