Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगर निगम चुनावों में गुर्जर, विपुल व सीमा ने जनता में विश्वास खोया: जगदीश भाटिया

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 06 जनवरी (नवीन गुप्ता): फरीदाबाद। भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता जगदीश भाटिया ने आज फिर भाजपा मंत्री , विधायक सहित मुख्यमंत्री की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि ये लोग अपनी जनविरोधी नीति से जनता के बीच अपना विश्वास खो चुके हैं। यही वजह है नगर निगम जैसे छोटे से चुनावों में भाजपा को मनोज तिवारी, गायक हंसराज हंस, प्रदेश सरकार के मंत्रियों की फौज उतारनी पड़ रही है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल , मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा एवं विधायक मूलचंद शर्मा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि इन सभी ने मिलकर भाजपा का बंटाधार कर दिया है। इन सभी को ना तो अपने ऊपर विश्वास रहा है और ना ही जनता के ऊपर। यही वजह है कि नगर निगम चुनावों को जीतने के लिए उन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रियों की फौज एवं सेलीबे्रटी मनोज तिवारी व हंस राज हंस को बुलाकर अपने उम्मीदवारों का प्रचार करवाना पड़ रहा है। जबकि हकीकत में तो यह चुनाव स्थानीय नेताओं के सहारे लड़ा जाता है।
श्री भाटिया ने कहा कि नगर निगम चुनावों ने साबित कर दिया है कि स्थानीय नेता कृष्णपाल गुर्जर, विपुल गोयल, सीमा त्रिखा एवं मूलचंद शर्मा अपना जनाधार खो चुके हैं। उनके अनुसार यदि ऐसा ना होता तो इन नेताओं को अपनी ईज्जत बचाने के लिए शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, मनीष ग्रोवर, कविता जैन जैसे दर्जनों नेताओं को मैदान में ना उतारना पड़ता। उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में स्थानीय भाजपा नेताओं की कोई उपलब्धि नहीं रही। उन्होंने केवल सरकारी जमीनों पर कब्जे किए हैं। अवैध निर्माणों की मार्फत धन लूटा है और आपस में लड़ झगड़कर फरीदाबाद को फकीराबाद ही बनाने का काम किया है। भाजपा में आज जनविरोधी काम करने वाले नेताओं ने कब्जा किया हुआ है। इसलिए फरीदाबाद का सत्यानाश हो गया है। जो पार्टी कार्यकर्ता सच्चाई की बात उठाता है, उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है, ताकि किसी भी भ्रष्ट नेता की पोल ना खुल सके। श्री भाटिया ने कहा कि इतने तामझाम व लाव लश्कर के बाद यदि भाजपा को फरीदाबाद नगर निगम की कुछ सीटें मिल भी जाएं तो यह कोई बड़ी बात नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आने वाली आठ तारीख को जनता इन नेताओं की पोल खोलकर रख देगी।

Related posts

DC गरिमा मित्तल ने किए दवा एवं बेड की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त।

Metro Plus

शिवालिक प्रिंट्स ने क्या योगदान दिया कोरोना वायरस को भगाने में, जानिए?

Metro Plus

मनधीर सिंह मान ने दल बल के साथ कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप का किया समर्थन

Metro Plus