Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

नगर निगम चुनावों में भाजपा का परचम लहराया: वार्ड नंबर-14 व 37-भाजपा उम्मीदवार सरदार जसवंत सिंह व महेश गोयल चुनाव जीते, मैट्रो प्लस ने की थी सबसे पहले चुनाव जीतने की घोषणा

मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 08 जनवरी (नवीन गुप्ता): आखिरकार वहीं हुआ जैसे कि मैट्रो प्लस ने अपने चुनावी विश£ेषण में घोषणा की थी। नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर-14 से भाजपा उम्मीदवार सरदार जसवंत सिंह तथा वार्ड नंबर-37 से भाजपा उम्मीदवार महेश गोयल भारी मतों से चुनाव जीत गए है। सरदार जसवंत सिंह ने जहां अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी सतनाम सिंह मंगल को पराजित किया है।
चुनाव नतीजा घोषित होते ही भाजपा उम्मीदवार सरदार जसवंत सिंह ने सबसे पहले एनएच-5 स्थित श्री सिंह सभा गुरूद्वारा जाकर निशान साहिब पर मत्था टेका और गुरू ग्रंथ साहिब का आर्शीवाद लिया।
वहीं शहर की सबसे हॉट सीट वार्ड नंबर-32 से मनमोहन गर्ग चुनाव जीत गए हैं। उनकी जीत में सबसे बड़ा सहयोग शहर के उन उद्योगपतियों का रहा है जिन्होंने इसे अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना रखा था। इन उद्योगपतियों में उद्योग जगत के भीष्म पितामह कहे जाने वाले के.सी.लखानी, विजय जिंदल, सुनील गुलाटी, आर.एस.गांधी, संजय गुलाटी, बी.आर.भाटिया, एचएल भूटानी, अश्विनी महाजन, पीजेएस सरना, एचके बतरा, शम्मी कपूर आदि प्रमुख है। ये सभी उद्योगपति आज सुबह से ही वार्ड न.-32 के अंतर्गत सैक्टर-14 स्थित डीएवी स्कूल पर जमे बैठे थे।

समाचार लिखे जाने तक वार्ड-1 से सपना डागर, 7 से बीर सिंह नैन, 8 से ममता चौधरी, 9 से महेन्द्र सिंह, 10 से मनवीर भड़ाना, 11 से मनोज नासवा, 12 से सुमन बाला, 14 से जसवंत सिंह, 19 से सतीश चंदीला, 20 से हेमा चौधरी, 26 से अजय बैंसला, 27 से देवेन्द्र चौधरी, 28 से नरेश नंबरदार, 30 से सुभाष आहूजा, 32 से मनमोहन गर्ग, 33 से धनेष अदलखा, 35 से कपिल डागर, 36 से दीपक यादव, 37 से महेश गोयल, 38 से ओमवती चुनाव जीत चुके थे। ये सभी भाजपा के प्रत्याशी थे। इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।15873492_1215145168570292_7989402064037652156_n20170108_13531620170108_182336

Related posts

एसडीएम कार्यालय में भ्रष्ट्राचार ही भ्रष्ट्राचार, कैसे हो इनका उपचार

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus

मनुष्य का अच्छा जीवन बनाने में अध्यापकों का विशेष योगदान रहता है: चिलाना

Metro Plus