Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

ग्रेंड कोलम्बस स्कूल में आकाश शर्मा श्रीमान कोलम्बियन तथा सोनिया तंवर सुश्री कोलम्बियन चुने गए

ग्रेंड कोलम्बस स्कूल में मनाया गया 12वीं कक्षा का विदाई समारोह

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद 28 जनवरी: ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 12वीं कक्षा का विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र, प्रथम महिला श्रीमती उषा श्योराण तथा ज्योति राणा थी।
इस उपलक्ष्य में विद्यालय में विशेष समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ईश वंदना के उपरांत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तथा 11वीं कक्षा के छात्रों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया गया। 11वीं कक्षा के छात्राओं ने 12वीं कक्षा के छात्राओं को उनके व्यवहार को चरितार्थ करते हुए शीर्षक दिये। 12वीं कक्षा के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपना प्यार, सम्मान दर्शाते हुए शीर्षक दिये। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीमान एवं सुश्री कोलम्बियन का चुनाव था जिसको तीन चरणों में आयोजित किया गया। जिसके विजेता आकाश शर्मा श्रीमान कोलम्बियन तथा सोनिया तंवर सुश्री कोलम्बियन के रूप में चुना गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र ने सभी छात्रगण को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाए दी। विद्यालय की एडमिशन काउंसलर प्रियंका सूद ने बच्चों को बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी तथा सभी अध्यापकों द्वारा विद्यार्थियों को शुभाशीष तथा शुभकामनाए दी गई। समारोह में एचपीएससी के प्रदेश अध्यक्ष एस.एस. गोंसाई तथा ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल के प्रिंसीपल डॉ. सुभाष श्योराण विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति का 18वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 7-8 अक्टूबर को होगा

Metro Plus

मतदान करने के लिए मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक: डीसी विक्रम

Metro Plus

Kids Garden में दादा-दादी दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus