Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

दहेज प्रथा और बाल विवाह रोकने के लिए सामूहिक विवाह सराहनीय कदम: विपुल गोयल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 फरवरी : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने महावीर धर्मशाला में प्रजापति समाज की तरफ से आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करते हुए सामूहिक विवाह आयोजनों को समाज की सोच में बदलाव के लिए काफी अहम बताया।
इस मौके पर नविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सिर्फ एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव और समाज हित में लाभ बढ़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। प्रजापति महासंघ जैसी संस्थाएं सामूहिक विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूल खर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिल सकती है।
विपुल गोयल ने पढ़े लिखे नौजवानों से अपील करते हुए कहा कि दहेज प्रथा के खिलाफ अभियान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में हरियाणा की शान पहलवान योगेश्वर दत्त ने बिना दहेज के शादी कर समाज के सामने मिसाल पेश की है। हमें इस पहल का अनुसरण करने की जरूरत है तभी बेटियों को बराबरी का अधिकार मिल पाएगा। प्रजापति महासंघ की तरफ से आयोजित किए गए इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में करीब 30 जोड़ों की शादी करवाई गई।

Related posts

RSP वेलफेयर सोसाइटी द्वारा थैलीसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

वाईएमसीए फरीदाबाद से बल्लभगढ़ तक निर्माणाधीन मैट्रो रेल लाइन के कार्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई

Metro Plus

DAV कॉलेज के छात्रों को सिखाया गया गलत सूचनाओं की जांच-पड़ताल करना।

Metro Plus