Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेनिंग पर कोरिया पहुंचे ग्रेंड कोलम्बस के छात्र आकाश का स्कूल परिसर में किया गया स्वागत

ग्रेंड कोलम्बस का छात्र आकाश पहुंचा कोरिया अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेनिंग पर
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 फरवरी: ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल सैक्टर-16ए के कक्षा 10वीं के छात्र आकाश ने कोरिया पहुंच कर विद्यालय एवं शहर का नाम रोशन किया है। बीरवान के होत चिकने चिकने पात  इस पंक्ति को सत्य सिद्ध करते हुए आकाश ताइक्वॉन्डो में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करके ग्रेंड कोलम्बस के नाम पर चार चांद लगाए। इस ख्याति के बाद वह कोरिया में ताइक्वॉन्डो की ट्रेनिंग लेने के लिए भी गए। वहां पर सियोल में उन्होंने ट्रेनिंग ली और टेकीयोंग में वे टूर्नामेंट खेलने भी गए।
विभिन्न देशों के खिलाडिय़ों के साथ केरोगी में भाग लेकर उन्होंने अपनी ट्रेनिंग में परिपक्वता हासिल की। आकाश को प्रशिक्षण देने वाली अध्यापिका कुमारी पूजा ने बताया कि यह हमारे शहर फरीदाबाद एवं देश के लिए अत्यंत हर्ष एवं गर्व की बात है कि आकाश अपनी युवावस्था में इस तरह की ख्याति को प्राप्त कर रहा है।
विद्यालय के निदेशक सुरेश चंद्र ने आकाश की प्रशंसा करते हुए कहा कि निश्चय ही आकाश भविष्य में आकाश की बुलंदियों को छू कर कोई न कोई खिताब हासिल करेगा। सुरेश चंद्र ने आकाश कुमार तथा उसके परिवारजनों को हार्दिक बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

डॉ संजय कुमार शर्मा बने वाईएमसीए विश्वविद्यालय के कुल सचिव

Metro Plus

Reduced Material Handling – Key to Productivity – J.P. Malhotra

Metro Plus

स्व. बिमला वर्मा को उनकी पुण्यतिथि पर रोटरी ने दिया life Time Achievement Award

Metro Plus