Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

केआर पब्लिक स्कूल की दिव्या ने खुद सूरजकुंड मेले में रचाई सबसेे सुंदर मेहंदी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
सूरजकुंड/फरीदाबाद 3 फरवरी: सूरजकुंड में चल रहे स्वर्ण जयंती 31वें अंतर्राष्ट्रीय क्राफट मेले में तीसरे दिन मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के 164 बच्चों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में केआर पब्लिक स्कूल की दिव्या ने खुद अपने हाथों से सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल सैक्टर-82 की लीना खेर को हिमांशी मौर्या ने मेहंदी लगाई और वह दूसरे स्थान पर रही। होली चाइल्ड स्कूल सैक्टर-29 की प्रांजल को माधुरी ने मेहंदी लगाई और राजकीय ब्वॉयज स्कूल एनआईटी-3 के छात्र उमेश को सूरज ने मेहंदी लगाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
सांत्वना पुरस्कार के लिए हुए मुकाबले में डॉ० अनिल मलिक सनातन धर्म पब्लिक स्कूल एनआईटी-1 फरीदाबाद की छात्रा ईशिका को खुशी ने, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद की छात्रा आकृति को अमन ने मेहंदी लगाई और पुरस्कार प्राप्त किया।

 

Related posts

F.M.S में इंदिरा गांधी जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

समाज के हर वर्ग के लिए काम करता है रोटरी NIT: वीरेंद्र मेहता

Metro Plus

पॉल्युशन बोर्ड ने किया सरूरपुर में कई कंपनियों को सील?

Metro Plus