Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस की छात्राएं फरीदाबाद पुलिस द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में विजयी होने पर सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 फरवरी: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल (एफएमएस) के छात्रों ने फरीदाबाद पुलिस द्वारा आयोजित फरीदाबाद स्वर्ण जयंती मैराथन में भाग लिया। यह मैराथन दशहरा ग्राउंड आईपी कालोनी से शुरू होकर पुलिस लाइन, बाई पास सड़क से होते हुए दशहरा ग्राउंड तक गई थी। इस मैराथन में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। मैराथन में फरीदाबाद मॉडल स्कूल की छात्रा पूजा नेगी ने चौथा स्थान व मानसी मान ने छठा स्थान और रितिका ने सातवां स्थान अर्जित किया। विजेताओं को केन्द्रीय राज्यमंत्री के सुपुत्र एवं वार्ड न.-27 से निगम पार्षद देवेंद्र चौधरी और पार्षद अजय बैंसला द्वारा सम्मानित किया गया। फरीदाबाद मॉडल स्कूल के निदेशक उमंग मलिक और प्रधानाचार्या शशिबाला ने विजेताओं को बधाई दी।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन में ग्रेजुएशन डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया!

Metro Plus

विधायक विपुल गोयल ने आरएमसी रोड के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

रॉयलिका आहूजा को किया राज्यपाल ने सम्मानित

Metro Plus