Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

31वां सूरजकुंड क्राफ्ट मेला चौपाल पर दिखा पंजाबी पॉप व सूफियाना का संगम

पंजाबी गायक मोहम्मद इरशाद की प्रस्तुती ने दी प्रस्तुती, तो दर्शकों ने तालियों से किया स्वागत
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
सूरजकुंड/फरीदाबाद, 7 फरवरी: 31वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में सांस्कृतिक संध्या के दौर में पंजाबी गायकों के नाम रही। पंजाबी गीतों की इस संध्या में हर चीज मौजूद थी। इसमें पंजाबी पॉप की आधुनिक गायन शैली, सूफियाना का जादू और पंजाबी गिद्धा के साथ कलाकारों की लाजवाब प्रस्तुती का हजारों दर्शकों से खचा-खच भरी चौपाल में जमकर लुत्फ लिया गया।
इस सिलसिले की शुरूआत सांय: 6 बजे शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहले प्रस्तुती देने के लिए सबसे पहले पंजाबी गिद्धा के साथ कलाकार पहुंचे। सुंदर वेशभूषा के बीच इन कलाकारों ने एक के बाद एक गीत प्रस्तुत किए। इसके बाद पहुंचे पंजाबी पॉप गायक मोहम्मद इरशाद ने पंजाबी व सूफियाना गीतों की प्रस्तुती दी। मोहे रंग दे फकीरां दी फकीरी इच रहंदे आं से दर्शकों को झूमने को मजबूर कर लिया।
सांस्कृतिक संध्या के बीच-बीच में चुटकुलों का दौर भी चला और इसके साथ ही पंजाबी भंगड़ा की प्रस्तुती देकर कलाकारों ने कार्यक्रम को और अधिक रंगीन बनाने का काम किया। इसी बीच विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे दूसरे लोक कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुती दी। झारखंड के कलाकारों ने संथाली नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृह सचिव रामनिवास,पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

अब फिर से साईकिल पर निकलेंगें सिपाही, होगी पुरानी यादें ताजा।

Metro Plus

फौगाट स्कूल को नवाजा गया Excellence in Education Award-2018 से

Metro Plus

भाजपा सरकार महापुरूषों का सम्मान करना नहीं जानती: भूपेंद्र हुड्डा

Metro Plus