Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ग्रेंड कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा सूरजकुंड मेले में धमाल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
सूरजकुंड/फरीदाबाद, 7 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में ग्रेंड कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के 250 बच्चों की प्रस्तुति ने चौपाल को गुलजार की तरह महका दिया। ग्रेंड कोलंबस स्कूल के बच्चों ने भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा कला को दर्शाता नृत्य एवं स्वागत गीत प्रस्तुत करके सभी उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस कार्यक्रम में मेले में मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल, पंजाब हरियाणा के हाई कोर्ट के जज, हरियाणा राज्य के सेवाओं तथा राजकीय सेशन जज विक्रम अग्रवाल, फरीदाबाद हरियाणा के जिलाधीश इंद्रजीत मेहता तथा मुख्य न्यायायिक उपायुक्त समप्रीत कौर उपस्थित थे।
इस मौके पर भारतीय समाज में महिलाओं तथा बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित नृत्य नाटिका ‘एसिड अटैक ने तो उपस्थित दर्शकों की आंखें नम कर दी। पंजाब हरियाणा की सभ्यता को दर्शाता भांगड़ा तथा विभिन्न राज्यों के लोकगीतों पर आधारित नृत्य ने पूरी चौपाल को मस्ती से झुमा दिया। रंग-बिरंगे परिधान में सुसज्जित छात्रगण ने मेले को और रंगीन बना दिया। दर्शकों ने तालियों के साथ छात्रों की प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

डॉ. सुमिता मिश्रा सम्मानित, हरियाणा को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य कृषि व्यवसाय पुरस्कार-2022

Metro Plus

मानव रचना करेगा आज से शहर को राममय, मोरारी बापू करेंगे श्रीराम कथा

Metro Plus

आंगनवाड़ी वर्कर महिलाओं के समर्थन में उतरे आप नेता धर्मबीर भड़ाना

Metro Plus