Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराष्ट्रीयवीडियोहरियाणा

स्कूल-कॉलेजों की छात्र-छात्राओं ने सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में जमकर मस्ती काटी, सेल्फी ली और डांस किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता/जस्प्रीत कौर की विशेष रिपोर्ट
सूरजकुंड/फरीदाबाद, 8 फरवरी: अंर्तराष्ट्रीय स्तर के हरियाणा स्वर्ण जयंती 31वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में बुधवार को गहमागहमी का माहौल रहा। मेले में आज दर्शकों की संख्या पहले की अपेक्षा कुछ ज्यादा थी खासतौर पर स्कूल-कॉलेजों की छात्र-छात्राओं की। छात्र-छात्राओं ने मेले में जमकर मस्ती की और सेल्फी प्वाईंट पर एक से एक फोटो खींचे। इन छात्राओं ने झुला जोन में झुले झुलकर भी मस्ती की।
मेले में प्रहलादपुर से अपनी फ्रेंड्स मीरा, पायल, अनु, स्पर्श आदि के साथ आई समीक्षा उर्फ सिम्मी ने बताया कि वो पिछले कई सालों से मेले में आ रही हैं। मेले में जहां आज उन्होंने घूमकर पूरा मजा लिया वहीं सेल्फी भी ली। सिम्मी के मुताबिक उन्हें झारखंड का कल्चर बहुत अच्छा लगा। जब उनसे मेले में शॉपिंग करने को लेकर बात की तो उनका कहना था कि मेले में मोबाईल नेटवर्किंग की समस्या हैं जिसके चलते वो पेटीएम आदि यूज नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि कैश की समस्या है और शॉपिंग के लिए ऑनलाईन पेमेंट सिस्टम काम नहीं कर रहा है। वहीं अनु का कहना था कि उन्हें मेले में कई नई चीजें देखने को मिली।
ऐसा ही कुछ एनआईटी फरीदाबाद से मेले में घूमने आई के.एल. मेहता दयानंद वुमैन कॉलेज की बलजीत कौर उर्फ विम्पी ने बताया। कॉलेज की अपनी फ्रेंडस प्रीति, कोमल तथा आरती के साथ पहली बार सुरजकुंड मेला घूमने आई बलजीत कौर ने बताया कि मेले में जाकर उन्हें काफी अच्छा लगा। मेला देखने लायक था। सेल्फी प्वाईंट की भी बलजीत ने जमकर तारिफ की। बकौल बलजीत उसने अपनी फ्रैंड्स के साथ जमकर फोटो खीचें और सेल्फी ली। कुल मिलाकर उन्हें मेले का पूरा आनन्द उठाया।

  

 

Related posts

DELHI SCHOLARS INTERNATIONAL SCHOOL के शानदार परीक्षा परिणामों से गौरवान्वित हुआ स्कूल

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में बच्चों के माता-पिताओं ने तिरंगा झंडा फहराया

Metro Plus

18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, आपसी सहमति से सुलझेंगे चेक बाउंस केस

Metro Plus