Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने सपना शर्मा को तिगांव मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें सपना शर्मा को तिगांव मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनीता शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा ने अपने कर कमलों से सपना शर्मा को नियुक्ति पत्र दिया। जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा ने महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी शक्ति, नारी उत्थान, नारी सशक्तिकरण, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी आदि पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंत्री रोजी पंडित, सुदेश देशवाल, सह मीडिया प्रभारी कमलेश मौर्य, राजबाला शर्मा, माया शर्मा, मुजेसर मंडल अध्यक्ष सीमा धनकड़ आदि मौजूद थी।
नव-नियुक्त तिगांव मंडल अध्यक्ष सपना शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे मैं अपनी सत्य निष्ठा से मन व वचन से पूर्ण करूंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुशवाहा, मनीष शर्मा, सुमित वशिष्ठ आदि का विशेष योगदान रहा।

 

Related posts

नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों को पनाह देने वालों को डाला जाएगा जेल की सलाखों के पीछे: नरेन्द्र कादियान

Metro Plus

मेट्रो स्टेशन बल्लभगढ़ का नाम राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन रखने के लिए युवाओं का सांकेतिक धरना शुरू

Metro Plus

निकिता हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा देने तथा पार्षद जयवीर खटाना पर कार्यवाही को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी नेता।

Metro Plus