Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

राज्यपाल ने अनिता शर्मा को किया महिला कल्याण के कार्यों के लिए सम्मानित

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 18 फरवरी: महामहिम राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के समापन अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा अनीता शर्मा को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। सूरजकुंड मेले के समापन अवसर पर कप्तान सिंह सोलंकी ने अनिता नारायण शर्मा भाजपा महिला जिलाध्यक्ष को समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री माननीय रामबिलास शर्मा, मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा के अलावा झारखंड राज्य के मुख्य सचिव राहुल शर्मा, अजय गौड सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अनिता शर्मा द्वारा महिला कल्याण के लिए किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक जुझारू महिला हैं, जो महिला कल्याण के लिए प्रयासरत हैं।

Related posts

मोदी के फैसले के चलते एक बच्ची की मौत

Metro Plus

रोटरी के डिस्ट्रिक गवर्नर विनय भाटिया ने कहा, बच्चे अपनी प्रतिभा को पहचान समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे

Metro Plus

उद्योग मंत्री विपुल गोयल का हथीन की जनता ने किया भव्य स्वागत

Metro Plus