Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

ब्राह्मणी अम्बिका शर्मा ने कहा,जो शास्त्र पढ़ा सकते है वो शस्त्र उठा भी सकते है

अम्बिका शर्मा ने ब्राह्मण महिलाओं के सम्मान के लिए उठाई आवाज
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 27 फरवरी: ब्राह्मण जागृति मंच की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने जींद निवासी फूहड़ गायकों के खिलाफ बोलते हुए कहा कि ब्राह्मण महिलाएं अपना अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। ब्राह्मण महिलाओं के लिए गाया गया अभद्र गाना उनकी शान के खिलाफ है और वो इसका पुरजोर विरोध करेगी। हमारे लिए सभी समाज समान है लेकिन अगर किसी भी समाज का कोई भी व्यक्ति ब्राह्मण समाज की महिलाओं पर गलत टिप्पणी करेगा तो सहन नही किया जायेगा। ब्राह्मण समाज की शराफत को कोई कमजोरी ना समझे। जो शास्त्र पढ़ा सकते है वो शस्त्र उठा भी सकते है। जो ब्राह्मणी पेट से संस्कारी और तेजवान सन्तान पैदा कर सकती है, वो जरूरत पढऩे पर असंस्कारी और नीच सोच वाले इंसान का नाश भी कर सकती है।
अम्बिका शर्मा ने सरकार व प्रशासन से मांग कि है कि आरोपियों को ठोस धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जाये, वरना वो खुद ब्राह्मण समाज की महिलाओं और पुरुषों के साथ रोड़ के बीच धरना प्रदर्शन करेगी। हमें जितनी समाज की इज्जत प्यारी है उससे ज्यादा महिलाओं का सम्मान प्यारा है। हरियाणवी गाने में ब्राह्मण समाज की महिलाओं के प्रति अपशब्द व अभ्रद भाषा का प्रयोग करने वाले आरोपियों पर संविधान के अनुसार उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाये व उन्हें जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे लाया जाये।
राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के अंदर जो खून है उसको कोई भी समाज पानी न समझे। ब्राह्मण समाज के लोग अपने-अपने क्षेत्र में इतनी एफआईआर दर्ज करा देंगे कि उनके समाज की बहु बेटियों के प्रति अभ्रद भाषा का प्रयोग करने वाले लोगों की सात पीढिय़ां तारीख भुगतती रहेगी। अम्बिका शर्मा ने कहा कि एक जिले के अंदर हर वो व्यक्ति एफआईआर दर्ज करा सकता है जिसके दिल को ठेस पहुंची है। समाज को चुनौती देने वाले लोगों की ना तो कोई माफी है और ना ही पश्चाताप है। बस मामला दर्ज कर गिरफ्तारी ही एकमात्र विकल्प हैं।

Related posts

दल-बदलुओं की टोली सीमा की सीमा लांघ अब विजय-धनेश के दरबार में!

Metro Plus

लिव फॉर नेशन गौ रक्षा संगठन ने भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद विनोद सोनकर का किया भव्य स्वागत

Metro Plus

सांसद खेल महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं में देखिए कहां-कहां के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा?

Metro Plus