Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिवीडियोहरियाणा

सेनफोर्ट प्ले स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिकोत्सव, प्रतिभाशाली बच्चों को भी किया गया सम्मानित

बेस्ट मंथली प्लानर फोलोअप के लिए इशिका गुप्ता को किया गया सर्टिफिकेट देकर सम्मानित
मैट्रो प्लस से ऋचा गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 7 मार्च: छोटे बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते है और शिक्षक कुम्हार की तरह। इन्हें शिक्षक रूपी कुम्हार जिस तरह से जिस रूप में ढालना चाहे ढाल सकते हैं। यह कहना था नगर निगम के वार्ड न.-37 से पार्षद दीपक चौधरी का। दीपक चौधरी यहां सेनफोर्ट प्ले स्कूल चावला कालोनी द्वारा आयोजित स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि समारोह में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। समारोह की अध्यक्षता सेनफोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्ज की डॉयरेक्टर कविता राठौर ने की जबकि रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रेजिडेंट इलेक्ट रो०नवीन गुप्ता तथा हेरिटेज ग्लोबल स्कूल के प्रिंसीपल दीपक मनचंदा ने विशेष अतिथि के तौर पर समारोह में शिरकत की।
इस वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ-साथ स्कूल की अध्यापिकाओं ने भी फिल्मी व देशभक्ति के गानों पर अपने डांस की शानदार प्रस्तुति भी दी। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धि देने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। वहीं सेनफोर्ट प्ले स्कूल के चेयरमैन महेश मंगला, रामगोपाल मंगला,सोहनपाल मंगला, स्कूल के डॉयरेक्टर सुमित मंगला व सौरभ मंगला आदि ने आए हुए अतिथियों को बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया ।
स्कूल में हुए वार्षिकोत्सव में बेस्ट मंथली प्लानर फोलोअप के लिए इशिका गुप्ता को सम्मानित किया गया जबकि बेस्ट फाईल डेकोरेशन में अभिनव को। इसके अलावा मोस्ट चियरफूल ब्राईट स्माईल में नव्या, बेस्ट हेंड-राइटिंग में धैर्यांस, मोस्ट पंचुअलिटी में आदित्य, मोस्ट इनोवेटिव अरली लर्नर में अक्षित मंगला को सम्मानित किया गया। वहीं टेलेंट हंट कम्पीटिशन में कलरिंग के अंदर अन्नया, क्ले मॉडलिंग में विराट, बेस्ट आऊट वेस्ट में रिया तोमर, रोल प्ले मॉडल में मृदुल व आकांक्षा को सर्टिफिकेट देकर उनकी हौंसलाअफजाईं की।
इस अवसर पर सेनफोर्ट स्कूल की प्रिंसीपल गीता मंगला, अंजना मंगला, स्टॉफ टीचर मिस चंचल, मिसेज शैली, एकता, जस्प्रीत व शालिनी आदि सहित बच्चों के अभिभावक भी विशेष तौर पर मौजूद थे।

 

Related posts

आगन्तुकों का नगाड़ा पार्टी द्वारा किया गया स्वागत

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY में कराटे जगत का उभरता सितारा है पवन यादव

Metro Plus

फरीदाबाद शहर में सडकों पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सडकें है: सुमित गौड़

Metro Plus