Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एमआरईआई के द्वारा फिरोजपुर कलां में मुफ्त स्वास्थ्य कैंप का हुआ आयोजन

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 मार्च: मानव रचना शैक्षणिक संस्थान एमआरईआई अपने फाउंडर चेयरमैन डॉ० ओपीभल्ला की सामाजिक उत्थान की सोच को हमेशा से साथ लेकर चला है। इसी सोच के साथ हर साल डॉ० ओपीभल्ला फाउंडेशन हर साल फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन करती है। इस साल भी इस कड़ी की शुरुआत 4 मार्च से की जा चुकी है। डॉ० ओपी फाउंडेशन के तहत 12 फ्री डेंटल, फिजियोथैरपी कैंप के साथ-साथ न्यूट्रिशन व डायटेटिक्स फ्री परामर्श कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत दूसरे कैंप का आयोजन 9 मार्च 2017 को फिरोजपुर कलां में पंचायत घर में किया गया। इन कैंपों में दंत चिकित्सा के तहत परामर्श, उपचार, अल्ट्रासोनिक, स्केलिंग, दांतो का संकर्षण व भराई आदि की सुविधा के साथ फिजियोथैरपी सेवाएं व न्यूट्रिशन काउंसलिंग की फ्री सुविधा गांव के लोगों को प्रदान की गई।
कैंप में डॉ० निशा, डॉ० जिज्ञासा, डॉ० संजना, डॉ० दिप्ती व डॉ० बर्खा ने ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के साथ मिलकर दंत चिकित्सा, फिजियोथैरपी व बेहतर खानपान के लिए फ्री काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की। कैंप में करीब 130 लोगों की जांच की गई। इसमें से 72 मरीजों ने दंत चिकित्सा की सुविधा ली। वहीं 60 से अधिक गांववासियों ने फिजियोथैरी व बेहतर खान-पान के लिए काउंसलिंग की सुविधा ली।
इस मौके पर मरीजों को बताया गया कि मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में फ्री बस सेवा के साथ भविष्य में दंत, फिजियोथैररी व न्यूट्रिशन की स्वास्थ्य सुविधाएं ली जा सकती है।

 

 

 

Related posts

निगम पार्षद के दावेदारों में खुशी की लहर, 8 जनवरी को होंगे नगर निगम के चुनाव

Metro Plus

स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक: सतबीर मान

Metro Plus

Vidyasagar International स्कूल में हरियाली Teej का किया गया आयोजन

Metro Plus