Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

लायंस सिलाई सेन्टर में डिप्लोमा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनी जरूरतमंद लड़किया: लायन चिलाना

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,10 मार्च: लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड द्वारा संचालित लायंस सिलाई सेन्टर की प्रथम बैच की 10 युवतियों एवं महिलाओं को डिप्लोमा कोर्स पूरा होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस समारोह का आयोजन लायन आरके चिलाना द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में लायन प्रवीण गर्ग ने आए हुए सभी अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत किया।
इस अवसर पर लायन आरके चिलाना चेयरमैन ने सिलाई सेन्टर की अन्य लड़कियों को लायन बीएम शर्मा के हाथों से प्रमाण पत्र एवं स्मति चिन्ह भेंट करवाया जिसमें अन्नापूर्णा प्रथम, राधिका द्वितीय व मधु तृतीय रही, गुल्बशा, मंजु, पायल, रेनू, शबनम, शीतल, सगुफ्ता को भी प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह भेट किये गये। इस मौके पर सम्मानित होने वाली सभी लड़कियों ने कहा कि इस सिलाई सेन्टर ने हमें आत्मनिर्भर बनाया है ओर आज हम अपने आप पर गर्व महसूस कर रहे है जिसके लिए लायंस क्लब का आभार जताते हैं।
इस अवसर पर लायन बीएम शर्मा प्रथम उप-जनपद अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ आप लोगों को हासिल हुआ है उसमें आप सभी की मेहनत है और हम तो केवल जरिया है। उन्होंने सभी लड़कियों को बधाई दी ओर उनके उज्जवल भविष्य के लए उन्हें शुभकामानएं दी। साथ ही उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे समाजहित के कार्यो की अपने शब्दों में भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर लायन एआर वोहरा, पैटर्न एवं लायन एसके गोयल, लायन आईएस कटारिया ने क्लब में हो रहे पांच परमानेंट सर्विस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रोजेक्टों को सफल चलाने के लिए लायन आरके चिलाना, लायन मुकेश अरोड़ा, लायन संजीव दत्ता, लायन पुनीत ग्रोवर, लायन अनुपम गुप्ता, लायन राजेश शर्मा (गुड्ड), लायन जेएम मल्होत्रा, लायन आरएस अग्रवाल, लायनेस संगीता चिलाना, लायनेस रिता गर्ग, लायनेस आशिमा गुप्ता, लायनेस रजनी शर्मा, लायनेस बीना मल्होत्रा का महत्वपूर्ण योगदान है।
लायन अनुपम विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
इस मौके पर लायन आरके चिलाना ने बताया कि सिलाई सेन्टर की टीम में राजेश शर्मा एवं अनुपम विजय गुप्ता का विशेष सहयोग रहा है जोकि इसे सफलतापूर्वक अपने नेतृत्व में चला रहे है। साथ ही लायन चिलाना ने कहा कि नये सत्र के दाखिले आरंभ हो चुके है जो महिलाएं एवं युवतियों कोर्स सिखाना चाहती है वह श्रीमती विद्या पाण्डे अध्यापिका से मिलें।
इस अवसर पर सिलाई सेन्टर की टीचर विद्या पाण्डे को भी उनके उत्कृर्ष कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

Related posts

नशीले पदार्थों के बेचने और नशा करने वाले हो जाए सावधान! जानें क्यों?

Metro Plus

Selling Techniques for Higher Results: J. P. Malhotra @ TAP-DC

Metro Plus

क्या अब शहर में बरसात का पानी नहीं होगा जमा? पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus