Metro Plus News
फरीदाबाद

शिव महापुराण कथा में भजनों ने श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 मार्च: प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ऑफ वूमैन सोसायटी द्वारा सैक्टर-9 के सदभावना पार्क में आयोजित विशाल शिव महापुराण कथा में दूसरे दिन व्यास मां भावना के भजनों ने श्रोताओं को झुमने पर मजबूर कर दिया। वृंदावन से आई परम श्रद्वेय व्यास मां भावना द्वारा सुनाई जा रही कथा में भक्तों को भगवान शिव के विभिन्न रूपों तथा चरित्रों से अवगत कराया गया। बड़ी भारी संख्या में भक्तों ने यहां पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विशाल शिव महापुराण कथा में व्यास मां भावना के मुख से निकले भक्ति रस का भक्तजनों ने पूरा आनन्द उठाया। भक्तों ने भगवान शिव के विभिन्न रूपों के दर्शन किए।
इस अवसर पर प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट की प्रधान मधु गुप्ता, उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल, प्रतिमा गर्ग, वंदना मदान, रेखा जिंदल, शिखा कश्यप, ममता सिंगला, राज गर्ग, प्रभा गोयल, अशी बंसल, ज्योति यादव, इंदू केजरीवाल, रचना गुप्ता, शशि गुप्ता, दया गुप्ता, तथा नीरज सहित संस्था की बाकी सदस्यों के साथ सभी भक्तजनों ने शिवभक्ति के भजनों के साथ झुमकर पूरा आनन्द लिया।
प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ऑफ वूमैन सोसायटी की उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल ने बताया कि उनका ट्रस्ट सैक्टर-9 में एक नि:शुल्क चैरिटेबल डिस्पेंसरी चलाता है जहां मरीजों का चैक-अप कर उन्हें दवाईंयां भी फ्री दी जाती हैं। इसके अलावा उनकी सोसायटी सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में कोई ना कोई कार्य करती रहती है।

Related posts

DC आयुष सिन्हा ने तहसीलदारों को दिए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

Metro Plus

स्मार्ट सिटी फरीदाबाद हरियाणा के विनिर्माण व पुनर्जागरण की अगुआई करेगा: राणा कपूर

Metro Plus

अब पुलिस डायरी के माध्यम से शहरवासियों को अपराधों से जागरूक करेगी फ़रीदाबाद पुलिस!

Metro Plus