Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

बैंक में शुरू की गई प्रधानमंत्री की योजनाओं का फायदा जनता को मिलना चाहिए: धनेश अदलखा

मेट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

फरीदाबाद, 21 मई। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को उचित ढंग से जनता तक पहुचाने व उचित ढंग से क्रियान्वयन के लिए भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर -9 व सेक्टर-19 की ब्रांच ने संयुक्त रूप से सेक्टर -9 के कम्युनिटी सेंटर में जागरूकता अभियान शुरू किया। इस जागरूकता अभियान की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम की मेयर सुमन बाला, चेयरमैन धनेश अदलखा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अरुण बजाज ने की । इस अभियान की शुरुआत पर धनेश अदलखा ने कहा की प्रधानमंत्री की सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए शुरू की गई हैं । जनता को इनका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को इन योजनाओं में अपनी पूरी भागीदारी निभानी चाहिए । इस मौके पर बैंक अधिकारियो में प्रणीति जेना, आर. के. शर्मा, महेश मल्होत्रा, विकास तनेजा, उमाशंकर, पूजा, किरण,अमित व दविश खान मौजूद थे ।

Related posts

एल्मिको कंपनी का कृत्रिम अंग निर्माण कारखाना दिव्यांगों के पुर्नवास में वरदान साबित होगा: कृष्णपाल

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में Mom & Me कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

Metro Plus

एक्सप्रेस-वे और सर्विस लेन पर वाहनों की अनधिकृत पार्किंग पर लगेगा अंकुश: DC विक्रम सिंह

Metro Plus