Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

बैंक में शुरू की गई प्रधानमंत्री की योजनाओं का फायदा जनता को मिलना चाहिए: धनेश अदलखा

मेट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

फरीदाबाद, 21 मई। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को उचित ढंग से जनता तक पहुचाने व उचित ढंग से क्रियान्वयन के लिए भारतीय स्टेट बैंक सेक्टर -9 व सेक्टर-19 की ब्रांच ने संयुक्त रूप से सेक्टर -9 के कम्युनिटी सेंटर में जागरूकता अभियान शुरू किया। इस जागरूकता अभियान की शुरुआत फरीदाबाद नगर निगम की मेयर सुमन बाला, चेयरमैन धनेश अदलखा व लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अरुण बजाज ने की । इस अभियान की शुरुआत पर धनेश अदलखा ने कहा की प्रधानमंत्री की सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, लोगों के जीवन को सरल बनाने के लिए शुरू की गई हैं । जनता को इनका ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाना चाहिए और जनप्रतिनिधियों को इन योजनाओं में अपनी पूरी भागीदारी निभानी चाहिए । इस मौके पर बैंक अधिकारियो में प्रणीति जेना, आर. के. शर्मा, महेश मल्होत्रा, विकास तनेजा, उमाशंकर, पूजा, किरण,अमित व दविश खान मौजूद थे ।

Related posts

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विद्यासागर स्कूल में किया मूलचंद शर्मा और नरेन्द्र गुप्ता का भव्य स्वागत

Metro Plus

Modern DPS organized an overnight camp

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में कलाम को याद कर मनाया गया World Students-Day

Metro Plus