Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

बीके हाई स्कूल की छात्राओं ने लहराया 10वीं बोर्ड परीक्षा में परचम

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई: बीके हाई स्कूल का 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम सराहनीय रहा। बीके हाई स्कूल की छात्रा प्रिया शर्मा ने 500 में से 457 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ सोनू ने 453, दीपा ने 413, काजल ने 389, पिंकी ने 366, सुंदरम ने 360, लक्ष्मी ने 335, दानिश ने 332, यबी ने 309 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया।

स्कूल के डॉयरेक्टर भूपेंद्र श्योराण ने कहा कि स्कूल की छात्राओं ने स्कूल का परचम लहराया है। साथ में उन्होंने अपनी अध्यापिकाओं एवं सभी छात्र- छात्राओं के अभिभावकों की कड़ी मेहनत, लगन व सहयोग के लिए सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया। वह यह भी कहते नहीं चुके कि अगली बोर्ड की परीक्षाओं में विद्यार्थियों की कठिन मेहनत से वह ओर भी अच्छा परिणाम देगे।

Related posts

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने क्षेत्र के विकास एवं इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए जारी फंडिंग के लिए आभार व्यक्त किया

Metro Plus

अरावली इंटरनेशनल सहित कई स्कूल अधिग्रहण किए गए, देखें कौन-कौन से और क्यों

Metro Plus

FIA और Rotary लाए बेरोजगार फ्रेश युवाओं के लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग और नौकरी का सुनहरी मौका?

Metro Plus