Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

फौगाट स्कूल ने ऑपरेशन दुर्गा पर की जागरूकता गोष्ठी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 मई: फौगाट पब्लिक स्कूल में पुलिस उपायुक्त आस्था मोदी के कुशल निर्देशन में चलाई जा रही ऑपरेशन दुर्गा और ऑपरेशन यश मुहिम के तहत एक जागरूकता गोष्ठी हुई। टीम के क्षेत्रीय इंचार्ज सहायक उप-निरीक्षक भीम सिंह तथा सहयोगी हेड कांस्टेबल विकास, रोहताश, राजेंद्र, पुष्कर, लोकराम तथा एसआई दलबीर और कैलाश इस मौके पर उपस्थित थे।
इस मौके पर भीम सिंह एसआई ने छात्राओं को बताया कि ऑपरेशन दुर्गा उनकी सुरक्षा तथा मनचलों को दण्डित करने के लिए है। उनकी पुलिस स्कूल कॉलेजों के आस-पास सादा वर्दी में हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए मौजूद रहती है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे बिना हिचक उनके साथ होने वाली छेड़ छाड़, बदतमीजी, अश्लील हरकतें आदि के बारे में अपनी स्कूल प्रधानाचार्या को बताएं।आई हुई टीम का स्कूल निदेेशक सतीश फौगाट ने आभार व्यक्त किया और पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस ऑपरेशन की भूरि-भूरि प्रशंशा की।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सतीश फौगाट ने कहा कि जब से यह ऑपरेशन शुरू हुआ है स्कूल, कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं तथा सभी आशिक-मिजाज, मनचले तथा नीच हरकतें करने वाले दुष्ट प्रवृति के किरदार डरे और सहमे हुए हैं।
इस मौके पर स्कूल की छात्राओं के अलावा स्कूल प्रधानाचार्या निकेता सिंह, संगीता रावत, दीपशिखा, पूनम श्रीवास्तव, उषा सिंह, हेमलता सैनी, सोनू हुड्डा, निर्मल, राजबाला, शीतल कुशवाहा, हिमानी, डीपीइ दीपचंद डागर, महावीर सिंह, गोविन्द सिंह आदि मौजूद थे ।

Related posts

जब देश में कुछ भी सरकारी बचेगा नहीं तो सरकार की भी क्या जरूरत: लखन सिंगला

Metro Plus

DC यशपाल ने कोविड काल में ऑनलाईन रंगमंच प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Metro Plus

एनएसयूआई ने झंडा फहराकर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Metro Plus