Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सरकार के प्रयास और जनभागेदारी से स्मार्ट सिटी का आईना बनेंगे स्मार्ट पार्क:अमन गोयल

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 मई: फरीदाबाद के स्मार्ट पार्क इंसान और पंछियों दोनों के लिए संजीवनी साबित होंगे और विश्वस्तरीय पार्क जल्द ही स्मार्ट सिटी का आईना नजर आएंगे। ये विचार भाजपा नेता अमन गोयल ने सेक्टर 11 डी में सर छोटूराम पार्क में सौंदर्यकरण के कार्य का शुभारंभ करते वक्त व्यक्त किया। इस पार्क में 17 लाख की लागत से चारदीवारी की मरम्मकएग्रिल पेंटिंग और फुटपाथ निर्माण का कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर अमन गोयल ने कहा कि फरीदाबाद के सभी 284 पार्कों के सौंदर्यकरण का कार्य पूरा हो जाएगा जिसके बाद पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से पार्कों की खूबसूरती को बरकरार रखा जाएगा। उन्होने कहा कि पार्कों में ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। पौधारोपण से पर्यावरण सुधार की कोशिश की जा रही है। पंछियों के लिए प्रोजेक्ट पंछी के तहत वॉटर हैंगिंग पॉट लगाए जा रहे हैं। पार्कों में बैंच, लाइट और दूसरी बुनियादी सुविधाएं पूरी की जा रही हैं और सफाई के लिए जैविक खाद तैयार करने की मशीनें भी फरीदाबाद विधानसभा के पार्कों में लगाई जा रही हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उद्योग मंत्री विपुल गोयल का यही विजन है कि फरीदाबाद विधानसभा के पार्क ऐसे हों जो इंसान और पंछी दोनों के लिए संजीवनी साबित हों और उन्होंने बताया की पर्यावरण सुधार के लिए विश्व स्तरीय पार्क विकसित करना बेहद जरूरी है। अमन गोयल ने कहा कि पौधारोपण अभियान हो या स्वच्छता अभियान इनकी सफलता के लिए जनभागेदारी बेहद जरूरी है। जिस तरह कई एनजीओ और आरडब्ल्यू का सहयोग मिल रहा है उसे देखते हुए ये निश्चित है कि फरीदाबाद विधानसभा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप का विकास मॉडल बनकर उभरेगी। इस मौके पर सेक्टर 11 डी के आरडब्ल्यूए प्रेजीडेंट एसडी शर्मा,पीके मेहता,एमएल आहूजा,राकेश गुप्ता,राघव,चांद सिंह ,एसके शर्मा और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

अर्जुन अवार्डी जगरूप सिंह राठी, नेहा राठी को रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद NIT ने किया सम्मानित

Metro Plus

स्वच्छता कार्यों की सख्त निगरानी और अवैध कचरा डंपिंग पर कार्रवाई के लिए निगमायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने अपनाया सख्त रूख।

Metro Plus

अमन गोयल ने किया इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने के कार्य का शुभारंभ

Metro Plus