Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

शहर की बेटी याशिका वियतनाम में ताइक्वांडो चैपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी

अंडर 51 किलो वेट कैटिगरी में हुआ याशिका खुराना का चयन
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 24 मई: शहर की बेटी याशिका खुराना का चयन जून में आयोजित होने वाली कैडेट एशियन ताइक्वांडो चैपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 8 जून को वियतनाम में आयोजित की जाएगी। इंडिया टीम के चयन के लिए रोहिणी में एक ट्रायल का आयोजन किया गया था जिसमें फरीदाबाद की याशिका खुराना का चयन अंडर 51 किलो वेट कैटिगरी में हुआ है। याशिका खुराना 51 किलो वेट में वियतनाम में होने वाली ताइक्वांडो चैपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
गौरतलब रहे कि याशिका खुराना सेक्टर-16 स्थित यादव धर्मशला में चलने वाली लियो स्पोटर््स अकैडमी में सन् 2012 से अभ्यास कर रही हैं। याशिका खुराना ने सन् 2015 में ऑल इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन की ओर से आयोजित नैशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था जबकि साल 2016 में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था।

 

Related posts

Faridabad के रईसजादे पुलिसकर्मी से हथियार छीनने की कोशिश और पीटने के आरोप में Arrest

Metro Plus

नगर निगम मुख्यालय में बाऊंसरों का कब्जा: महिलाओं से की बद्तमीजी

Metro Plus

एलआईसी ने स्थापना दिवस पर रखा तीन करोड़ नई पॉलिसी करने का लक्ष्य

Metro Plus