Metro Plus News
एजुकेशनदिल्लीफरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटेरियन्स द्वारा दिव्यांग व गरीब बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण करवाया व एक ऑटोरिक्शा भेंट किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जून: रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अर्थ द्वारा सोहना रोड़ संजय कालोनी स्थित चेतना वेलफेयर सोसाइटी के दिव्यांग व गरीब बच्चों के लिए शौचालय का निर्माण करवाया व उनकी सुविधा के लिए एक ऑटोरिक्शा भी भेंट किया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्यमी आईसी सिंद्यल द्वारा बच्चों के लिए एक वॉटर कूलर भी दान में दिया। उपरोक्त सुविधाओं का उद्वघाटन रोटरी क्लब के जिला गवर्नर डॉ० एन सुब्रामणियन ने दिव्यांग रितिक शर्मा द्वारा करवाया। डॉ० एन सुब्रामणियन ने अपने सम्बोधन में संस्था की गतिविधियों की सराहाना करते हुऐ दिव्यांग व कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। संस्था को दिए गए ऑटोरिक्शा का योगदान रोटेरियन अखिल कालिया, निर्देशक दया इन्दर मार्किटिगं के सौजन्य से किया गया।
इस मौके पर संस्था के संयोजक समाजसेवी आरडी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुऐ कहा कि रोटेरियन्स समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, जो कि समाज के लिए सराहनिय है। संस्था की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथियों व अन्य अतिथियों को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उन्होंने संस्था के बारे में जानकारी देते हुऐ बताया कि संस्था में 16 दिव्यांग बच्चों व 22 स्ट्रीट चिल्डरन को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है ताकि उन बच्चों को संस्था के प्रयास से स्वालम्बी बनाया जा सके। इसी प्रयास के तहत कमजोर वर्ग की स्त्रीयों को व्यवसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
इस अवसर पर रोटेरियन डीडीए पंकज, एजी राजेश मेहन्दीरत्ता, अध्यक्ष गौरव अरोड़ा, सचिव आशिष मलिक, राजीव, संदीप, मारियो, अखिला कालिया, दीपक, धीरज, सिंद्यल, रितिक शर्मा, नीरु आदि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल की छात्रा आर्ची यादव को किया राज्यपाल ने सम्मानित

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में फरीदाबाद पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त, 2000 से अधिक पुलिसकर्मी रहेगें तैनात: DCP मकसूद अहमद

Metro Plus

…..जब SDM अमित मान ने किया प्रिंटिंग प्रैसों का औचक निरीक्षण!

Metro Plus