Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

मोदी सरकार के 3 साल: सफलता गिना राजनाथ बोले कश्मीर में आतंक का सफाया कर शांति लाएंगे

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 3 जून: मोदी सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए देश से वादा किया कि जम्मू-कश्मीर में पाक समर्थित आतंकवाद का जड़ से खात्मा कर देश में अमन-शांति स्थापित की जाएगी। राजनाथ सिंह ने दावा किया कि सरकार ने आतंकियों के खिलाफ शानदार अभियान चलाया है और मुस्लिमों की अच्छी-खासी जनसंख्या होने के बावजूद देश में इस्लामिक स्टेट को राज नहीं करने दिया है।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने बुकलेट भी जारी कीए जिसमें मंत्रालय के कार्यों का लेखा-जोखा है। राजनाथ सिंह ने बताया कि इंडियन मुजाहिदीन के 5 आतंकियों को फांसी की सजा सुनाकर आतंक के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने जानकारी दी कि ढ्ढस्ढ्ढस् के खतरे को कंट्रोल करने में भी सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है। अब 90 से अधिक इस्लामिक स्टेट समर्थक पकड़े गए हैं। इसके अलावा उन्होंने नक्सल और नॉर्थ ईस्ट में फैले उग्रवाद के खिलाफ भी सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।
इस मौके पर राजनाथ सिंह ने आंकड़े पेश कर यूपीए की तुलना में मोदी सरकार को आगे दिखाने की कोशिश की। राजनाथ सिंह ने उड़ी आतंकी हमले के बाद सितंबर 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक का फिर एक बार जिक्र किया। राजनाथ सिंह ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान से घुसपैठ के मामले में पिछले साल के छह महीने की तुलना में इस साल 45 फीसदी की कमी बताई है।

Related posts

धनेश अदलखा ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

Metro Plus

Fogaat School के खिलाड़ी कबड्डी में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर

Metro Plus

शिक्षा मंत्री ने रो० गोपाल कुकरेजा को जिला प्रशासन की ओर से विशेष तौर पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

Metro Plus