Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

Modern B.P. Public School के बच्चों ने बुलंदियां हासिल की

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 जून: CBSE की 10 वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार संजय कालोनी, सेक्टर-23 स्थित मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बुलंदियां हासिल की है। 10वीं की परीक्षा में इस बार स्कूल के 8 बच्चों ने 10 CGPA में स्थान हासिल कर स्कूल के साथ अपने अभिभावकों और अध्यापकों का नाम रोशन किया है। शानदार परीक्षा परिणाम के लिए स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार ने बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी है।
इस अवसर पर मॉडर्न बी.पी. पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार ने बताया कि इस बार उनके स्कूल के 231 बच्चों ने सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें 8 बच्चों ने 10 सीजीपीए में स्थान हासिल किया है। इसके अलावा 72 बच्चों ने मैरिट और 107 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है। अंग्रेजी विषय में 60, एसएसटी में 46, विज्ञान में 42, हिंदी में 57 और गणित में 41 बच्चों ने मैरिट में स्थान प्राप्त किया है।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन ओपी परमार और प्रबंधक जितेंद्र परमार ने कहा है कि बच्चों और अध्यापकों द्वारा किए गए कठिन परिश्रम के कारण ही यह शानदार परीक्षा परिणाम आया है। शानदार परीक्षा परिणाम आने पर स्कूल में जमकर जश्न मनाया गया।

Related posts

यमुना में गंदगी का बढ़ता स्तर मानव जाति के लिए हानिकारक: विकास चौधरी

Metro Plus

FMS में नव-सत्र का शुभारम्भ हवन यज्ञ के साथ किया गया

Metro Plus

अनीता भारद्वाज ने किया सिविल लाईन में बहुप्रतिक्षित इंटरलॉङ्क्षकग सड़क का नारियल फोड़कर विधिवत् शिलान्यास बगैर भेदभाव के समूचे वार्ड का विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता: अनीता भारद्वाज

Metro Plus