Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 21 जून: सैक्टर-21बी स्थित विवेकानन्द पार्क में शरद फाउंडेशन संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा शरद फाउंडेशन संस्था को इस कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई। इस कार्यक्रम की आयोजक शरद फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ० हेमलता शर्मा ने सभी को कार्यक्रम में योग कराया। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की तरफ से जल संसाधन मंत्री उमा भारती, सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मौजूद रहे।
इस विश्व योग दिवस के आयोजन पर हजारों की संख्या में लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। डॉ० हेमलता शर्मा ने लोगों को भुजंग आसन, अलोम-विलोम, कपाल भाति आदि कई प्रकार के योग कराया और लोगों को योग के बारे में जानकारी दी। इस अवसर केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने लोगों से कहा कि योग अवश्य ही करना चाहिए। योग करने से लोगों के दैनिक कार्य क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने शरद फाउंडेशन की जमकर तारीफ की और कहा कि यह संस्था सामाजिक कार्यों में इसी प्रकार अपना योगदान देती रहे। जिससे समाज के सभी वर्गों का भला हो सके।
इस मौके पर डॉ० हेमलता शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योग करना चाहिए और इसे किसी धर्म विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए और किसी धर्म विशेष के लोगों को योग से दूरी नहीं बनानी चाहिए क्योंकि योग सभी को लाभ देने वाली पद्धति है उसे किसी भी सीमाओं में नहीं बांधना चाहिए।
इस अवसर पर मेयर सुमन बाला, गंगा शंकर मिश्र संघ प्रचारक, डॉ० श्याम नारायण नेहरू युवा केन्द्र, दीप भाटिया वरिष्ठ भाजपा नेता, ज्योति संग, वीना शर्मा योग प्रशिक्षक, हेमन्त पांडे, संगीता शर्मा, शकुंतला कौशिक, सीमा डैनियर, पार्षद सतीश चंदीला, मनोज नासवा, बीजेपी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा, राजकुमार वोहरा, संदीप कौर, युधिष्ठर शर्मा, कविन्द्र फागना आदि ने योग किया।

 

Related posts

कृष्णपाल गुर्जर ने ललित नागर को घसीटा अदालत में, मानहानि का केस ठोका, अगली सुनवाई 10 जनवरी को

Metro Plus

डॉ. प्रशांत भल्ला बने ब्रिक्स काउंसिल ऑफ एक्सरसाइज एंड स्पोर्टस साइंसिज के अध्यक्ष

Metro Plus

The Prime Minister, Mr. Narendra Modi unveiling the Logo & Tagline of AMRUT at the launch of the Smart Cities Mission.

Metro Plus