Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

सुस्त अफसरों व कर्मचारियों को 50 की उम्र में ही रिटायरमेंट देगी योगी सरकार

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
लखनऊ/फरीदाबाद, 7 जुलाई: अफसरों के रिटायरमेंट को लेकर अब योगी सरकार भी केंद्र सरकार की राह पर है। इसी के तहत सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुस्त कर्मचारियों और अफसरों को 50 साल की उम्र में ही रिटायरमेंट देने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि जो कर्मचारी और अफसर काम में सुस्त हैं। उन्हें अनिवार्य रिटायरमेंट दिया जाएगा। इसके लिए कार्मिक विभाग ने बाकायदा शासनादेश जारी कर दिया है।
तीन महीने का दिया जाएगा नोटिस
ऐसे कर्मचारियों और अफसरों की लिस्ट तैयार करने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस में रिटायरमेंट का कोई कारण नहीं बताया जाएगा। तीन महीने का नोटिस पीरियड रहेगा। इसके बाद ऐसे अफसरों को रिलीव कर दिया जाएगा। इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर एक्शन लिया जाएगा।
मोदी सरकार ने रिटायरमेंट किया था कम्पल्सरी
केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले तीन साल में कई अफसरों को कम्पल्सरी रिटायरमेंट दिया है। करीब 6 आईएएस अफसरों को केंद्र सरकार रिटायरमेंट दे चुकी है।

Related posts

कोरोना वायरस के आज 118 मामले पॉजिटिव आए!

Metro Plus

सीलिंग/तोडफ़ोड़ के नाम पर चंद निगम अधिकारियों ने भरी अपनी तिजोरियां ? कल हाईकोर्ट पर है सबकी निगाह

Metro Plus

छेड़छाड़ व अश्लील पोर्न विडियो भेजने का आरोपी पवन नागपाल कर बैठा अब सरकारी डॉक्टरों से बद्तमीजी!

Metro Plus