Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

आशा ज्योति विद्यापीठ में बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट वर्क प्रदर्शनी का आयोजन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 जुलाई: आशा ज्योति विद्यापीठ में ग्रीष्मावकाश गृहकार्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। ग्रीष्मावकाश का लाभ उठाते हुए अपनी लगन, परिश्रम और उत्साह से लगभग सभी विषयों में नए-नए प्रतिरूप बनाए। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रतिरूपों को देखकर प्रसन्न होकर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सभी अध्यापकों को इसका श्रेय दिया। यह दिवस अभिभावक, अध्यापक एवं बच्चों के मध्य अन्त: क्रियात्मक संबन्ध स्थापित करने के लिए मनाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या विधु ग्रोवर ने कहा हमारा उद्वेश्य सभी कठिन प्रयासों के द्वारा छात्रों का सर्वागीण विकास करना है चाहे वह नाटयकला, चित्रकला, शिल्पकला, सृजनात्मक लेखन, सुलेखन, खेलों एवं विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं ंव हस्तकार्य जिसके कारण बच्चों में स्मरण शक्ति बढ़ती है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में पुस्तकीय ज्ञान के अलावा व्यवाहरिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक ज्ञान जो आज बच्चों में समाप्त होते जा रहे हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाता है और विभिन्न कौशलों के माध्यम से उनकी आन्तरिक प्रतिभाओं को जाग्रत करना है।
इसके अतिरिक्त जिन छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिरूप बनाए उन विद्यार्थियों को स्कूल की प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राएं कशिश, कोमल, हिमांशु,भावना, ज्योतिका, नीलाक्षी, खुशी, दक्ष, वंश, लक्ष्य, रिद्वि, निखिल, अभय आदि शामिल थे।

Related posts

दलित मां की कोख से जन्म लिया है महापौर पद की दावेदार निगम पार्षद सुमन बाला ने !

Metro Plus

हरियाणा ने जनगणना 2027 की तैयारियां और गणना का प्री-टेस्ट शुरू: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

…..जब फिरंगियों को ही देशभक्त बना डाला खट्टर सरकार ने

Metro Plus