Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

आशा ज्योति में नन्हें सितारों ने लिया कृत्रिम वर्षा का आनन्द

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 29 जुलाई: आशा ज्योति विद्यापीठ में बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए बच्चों के लिए स्कूल में ही कृत्रिम वर्षा उत्सव का आयोजन किया गया। सभी नन्हें सितारों ने इस आनंदमय दिवस का विशेष उत्साह एवं खुशी से आनंद लिया।
इस मौके पर बच्चों ने खूब मस्ती के साथ डांस भी किया। इन नन्हें-फूलों के लिए जिस प्रकार के शुद्व एवं स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता होनी चाहिए वह वातावरण आशा ज्योति विद्यापीठ के आंगन में प्रदान किया जाता है।
इन गतिविधियों से हर्षित होकर विद्यालय की प्रधानाचार्या विधु ग्रोवर ने इन बच्चों के माता-पिता के सहयोग की सराहना करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि विद्यालय की सफलता में आप सभी का सहयोग सर्वोपरि है। उन्होंने बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की गतिविधियां अत्यन्त आवश्यक हैं।

Related posts

जन सेवा सप्ताह के अन्तर्गत भाजपा ने किया विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

NSUI की जीत, सरकार ने फाईनल ईयर व री-अपीयर छात्रों को प्रमोट करने का निर्णय लिया

Metro Plus

छात्र संघ चुनाव जीतते ही डीएवी कॉलेज पर बस स्टॉप ओर लाइब्रेरी की समस्या को दूर करेगी: NSUI

Metro Plus